साइज में छोटा कीमत में ज्यादा …चटनी के साथ चाट-चाटकर खाते लोग, शौकीनों की लगती लाइन!

Last Updated:

MP Famous Street Food: बालाघाट जिले के वारासिवनी में एक समोसा दुकान महंगाई के बीच लोगों के लिए राहत बनी हुई है. यहां सिर्फ 10 रुपये में दो गरमा-गरम समोसे मिलते हैं. दुकान संचालक संजय कुमार पिछले 10 साल से दुकान…और पढ़ें

महंगाई का दौर है…जब मिलेनियल्स छोटे थे तो वह दो रुपए का समोसा खरीद कर खाते थे. मिलेनियल्स जब स्कूल जाने लगे, तो उन्हें 10 रुपए के तीन समोसे खाने को मिले. उनका साइज भी बड़ा हुआ करता था. अब समोसे का साइज छोटा और कीमत ज्यादा हो रही है. लेकिन अब आपसे कहें की कहीं 10 रुपए के दो समोसे मिल रहे है, तो आप यकीन करेंगे. शायद, नहीं! लेकिन जेन जी के जमाने भी इस तरह के सस्ते समोसे मिल रहे है. बालाघाट जिले के वारासिवनी शहर में अब भी ऐसी कुछ दुकानें है, जो 10 रुपए के दो समोसे दे रहे है. ये दुकानें गांधी उद्यान के पास लगती है. जानिए क्यों है दुकान इतनी खास…

पहले कभी 10 के चार मिलते समोसे
बालाघाट जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर वारासिवनी में सड़क किनारे पर छोटी सी दुकान है. दुकान संचालक संजय कुमार बुर्डे बताते हैं कि वह करीब 10 साल से दुकान चला रहे है. उनका कहना है कि जब उन्होंने दुकान शुरू की थी, तब वह 10 रुपए के चार समोसे बेचते गए. लेकिन समय के साथ महंगाई बढ़ती गई और समोसे की संख्या घटती गई. लेकिन स्वाद से कोई समझौता नहीं हुआ. खास बात यह भी कि यहां सिर्फ समोसे से ही नहीं बल्कि मंगौड़े भी मिलते हैं. मंगौड़े के शौकीन भी यहां आते हैं और चटनी के साथ खूब लुत्फ उठाते हैं.

दुकान खुलते लग जाती है भीड़
दुकान दिन में 12 बजे से लेकर रात में 9 बजे तक खुली रहती है. दुकान खुलने से पहले ही यहां समोसे के शौकीनों की लाइन लग जाती है और यह सिलसिला दुकान बंद होने तक चलता रहता है. लोग बताते हैं कि ऐसा न के बराबर होता है कि यहां आपको कभी ठंडे समोसे या मंगौड़े मिलें. जैसे ही कड़ाही से ये समोसे निकलते हैं, कुछ ही मिनटों में पूरे बिक जाते हैं. सोनकुसरे ने बताया ‘हम सड़क किनारे करीब 10 साल से दुकान लगा रहे हैं. हमारे पास न सिर्फ वारासिवनी, बल्कि दूर दूर से भी लोग आते हैं.

ग्राहकों बोले- इसके आगे रेस्टोरेंट भी है फेल
इस दुकान में समोसे का स्वाद लेने पहुंचे ग्राहक ने बताया कि महंगाई के दौर में जब बड़े होटलों या रेस्टोरेंट में 10 से लेकर 15 रुपये में एक समोसा मिलता है, तब यहां हमारे सामने बनने वाले इस समोसे की कीमत चौंकाती तो है. हालांकि इन समोसों का आकार और वजन कुछ कम है, लेकिन स्वाद यहां आने वाले रेगुलर ग्राहकों को खूब भाता है. ग्राहक ने कहा वह अपने दोस्तों के साथ अक्सर यहां नाश्ता करते हैं क्योंकि समोसे और चटनी के स्वाद कोई तोड़ नहीं.

बर्थडे, पार्टी में समोसे की जबरदस्त डिमांड
यहां पर ग्राहक बर्थडे या पार्टी के लिए समोसे लेने आते हैं. ग्राहक एक साथ 50 समोसे भी खरीद लेते हैं. इसका कारण इसका स्वाद और कम कीमत है. वही, दिन भर सैंकड़ों समोसे बिक जाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

साइज में छोटा कीमत में ज्यादा …चटनी के साथ चाट-चाटकर खाते लोग, शौकीनों की…

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *