Last Updated:
Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक ऐसे शख्स हैं, जिन्हें लोग ‘आयरनमैन’ के नाम से जानते हैं. उन्होंने इस प्रतियोगिता में सफलता हासिल की है, जिसके बाद इन्हें आयरन मैन कहा जा रहा है.
अगर दिल में हौसला और जुनून हो तो कोई भी आदमी किसी भी काम को आसानी से कर सकता है. इसी का उदाहरण पेश किया है उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के रहने वाले सुधीर कुमार सिंह ने. उन्होंने भारत के सबसे कठिन ट्रायथलॉन में से एक आयरनमैन 70.3 गोवा को सफलतापूर्वक पूरा कर पूरे देश में सुल्तानपुर का नाम रोशन किया है.
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 1.9 किलोमीटर खुले समुद्र में तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन पूरी करनी होती है. उन्होंने इस प्रतियोगिता में सफलता हासिल की है, जिसके बाद इन्हें आयरन मैन कहा जा रहा है.
मूल रूप से यहां है निवास
विश्व स्तर की इस चुनौती में सुल्तानपुर का नाम रोशन करने वाले सुधीर सिंह दूबेपुर ब्लॉक के पुरे केशवराय बहरौली गांव के रहने वाले हैं. वे दो भाई हैं और उनके पिता शीतला प्रसाद सिंह सुल्तानपुर दीवानी कोर्ट में अधिवक्ता हैं. सुधीर के पिता शीतला प्रसाद सिंह ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि सुधीर ने साल 2010 में सिविल सर्विसेज परीक्षा पास की थी और वर्तमान में उत्तर रेलवे मुख्यालय, दिल्ली में डिप्टी सीओएम (गुड्स) के पद पर कार्यरत हैं. वे विद्यार्थी जीवन में ही मेधावी छात्र रहे हैं.
कड़ी प्रतिस्पर्धा में किया शानदार प्रदर्शन
गोवा में आयोजित इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में देश-विदेश के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. सुधीर ने 1.9 किलोमीटर समुद्र में तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21 किलोमीटर रनिंग की चुनौती को केवल 6 घंटे 27 मिनट में पूरा किया. उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी की लहर है.
उनके साथ पढ़ाई करने वाले और बहरौली गांव के निवासी विनय कुमार सिंह ने कहा कि सुधीर ने मेहनत, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर यह मुकाम हासिल किया, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. हम चाहते हैं कि हमारे गांव के अन्य युवा भी इस तरह से गांव और जिले का नाम रोशन करें.
रेलवे में कर रहे नौकरी
सुधीर कुमार सिंह वर्तमान में उत्तर रेलवे मुख्यालय, दिल्ली में डिप्टी सीओएम (गुड्स) के पद पर कार्यरत हैं. उनका यह प्रदर्शन लोगों के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेगा. आयरनमैन 70.3 गोवा में उनकी सफलता सुल्तानपुर के लिए गर्व का विषय बनी हुई है और लोग खूब चर्चा भी कर रहे हैं.
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
.