कार्यकर्ताओं को विधायक के कार्यक्रम जाने से रोकने का आरोप: भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम शिलापट्टी पर न होने से जोड़ रहे लोग – Vidisha News

कार्यकर्ताओं को विधायक के कार्यक्रम में न जाने देने का ऑडियो सामने आया। दावा किया जा रहा है कि मंडल अध्यक्ष ऐसा कर रहे हैं।

विदिशा में शमशाबाद विधायक के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं को न जाने देने का कहने का ऑडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पिपलधार के पट्टन गांव में सामुदायिक भवन के भूमिपूजन के समय शिलापट्टी पर मंडल अध्यक्ष का ना

.

वहीं इस बारे में विधायक के बेटे ने इसे साजिश बताते हुए दोषियों पर FIR कराने की बात कही है।

दरअसल विधायक सूर्यप्रकाश मीणा गुरुवार को शमशाबाद विधानसभा की ग्राम पंचायत पिपलधार के पट्टन गांव पहुंचे थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर मर्दनसिंह की याद में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की शिलापट्टी में मंडल अध्यक्ष का नाम नहीं था।

दावा किया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह धाकड़ ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से दूर रहने की अपील की।

इस बारे में विधायक सूर्यप्रकाश मीणा के बेटे कान्हा मीणा ने बताया कि

ऑडियो सामने आने के बाद उनकी मंडल अध्यक्ष से बातचीत हुई। मंडल अध्यक्ष ने साफ किया कि यह ऑडियो उनका नहीं है, बल्कि किसी ने उनकी आवाज की डबिंग कर उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने की साज़िश की है। थाने में एफआईआर दर्ज कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।

QuoteImage

वहीं इस मामले में मंडल अध्यक्ष से बात नहीं हो सकी।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *