Ground Report: iPhone 17 पर चढ़ा भगवा क्रेज! लॉन्च होते ही लोग खरीद रहे हैं 5-5, पर 15 और 16 मॉडल की आई याद

Last Updated:

iPhone 17 Launch Ground Report: दिल्ली के सिलेक्ट सिटी मॉल साकेत में आईफोन 17 लॉन्च पर कॉस्मिक ऑरेंज कलर का क्रेज दिखा. लोग इसे भगवा रंग से भी जोड़ रहे हैं. साथ ही इसे लकी कलर मान रहे हैं. कई लोगों ने एक साथ पांच-पांच आईफोन खरीद लिए. आइए जानते हैं आईफोन 17 के लॉन्च पर क्या क्रेज था.

नई दिल्ली: आज आईफोन 17 का लॉन्च हो चुका है. भारत की राजधानी दिल्ली में लोग इस वक्त आईफोन खरीदने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े हैं. आईफोन खरीदने का पागलपन इतना ज्यादा है कि लोग सुबह ही दिल्ली के सबसे बड़े एप्पल स्टोर साकेत के बाहर सुबह 8:00 से ही भीड़ लगाकर खड़े हो गए थे. इस बार लोगों में जहां आईफोन खरीदने का ज्यादा पागलपन तो दिख ही रहा है, वही लोग इस बार आईफोन 17 के कॉस्मिक ऑरेंज कलर को खरीदने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. इस रंग को खरीदने के पीछे कहीं लोग इसे भगवा रंग से जोड़कर देख रहे हैं, तो कहीं लोगों कहा ऑरेंज फेवरेट कलर और लकी कलर है. इसलिए वह इस कलर का आईफोन खरीद रहे हैं.

पांच आईफोन एक ही बार में खरीदे, 6 लाख रुपया उड़ा दिया
सुबह जैसे ही न्यूज 18 की टीम दिल्ली के सबसे बड़े एप्पल स्टोर जो की सिलेक्ट सिटी मॉल साकेत में पहुंची तो पहले तो हमने वहां पर काफी लंबी लोगों की लाइनों को देखा, लोग एप्पल स्टोर के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. वहीं जब हम एप्पल स्टोर में घुसे तो हमे पुनीत नाम के व्यक्ति दिखे जो सुबह आते ही पांच आईफोन खरीद चुके थे. पुनीत ने बाताया कि वह हमेशा से ही पहले ही दिन लांच पर आईफोन खरीद लेते हैं. इस बार उन्होंने पांच आईफोन खरीदे हैं. अब तक वह इन पांच आईफोन के लिए लगभग 5 से 6 लाख रुपया तक यहां पर दे चुके हैं. इन्हीं के एक दोस्त पीयूष का कहना था कि वह दूसरा आईफोन खरीद रह है. पहले आईफोन उसने 16 प्रो मैक्स खरीदा था और अब वह 17 प्रो मैक्स खरीद रहा है. उनका कहना था कि इस बार कॉस्मिक ऑरेंज कलर की वजह से आईफोन खरीदने का ज्यादा क्रेज है. यह भगवा रंग है. इसलिए भी वह इस आईफोन को पहले ही दिन लांच के दिन खरीदना चाहता था.

iPhone 15 और 16 क्यों आया लोगों को याद
पुण्य नाम की एक लड़की का कहना था कि वह शुरुआती दिनों से ही आईफोन खरीदने आई है. जब भी कभी आईफोन का लॉन्च होता है, तो वह पहले ही दिन आईफोन खरीद लेते हैं. उनका यह भी कहना था कि एप्पल की एसेसरीज का भी उन्हें काफी शौक है. वह आईफोन के साथ-साथ एसेसरीज को भी अपग्रेड करती रहती है. लेकिन उनका यह भी कहना था कि इस बार आईफोन 17 वह सिर्फ इसलिए लेने आई है, क्योंकि यह उनके फेवरेट कलर में लॉन्च हुआ है जो की कॉस्मिक ऑरेंज है. हालांकि उन्होंने यह भी साफ-साफ कहा कि आईफोन 17 में कुछ इतना अलग नहीं है. आईफोन 15 और 16 जैसा ही सब कुछ है. बस यह वाला आईफोन आईफोन 13 और 14 से अलग है.  मगर यह लगभग 15 और 16 जैसा ही है. इसी बात को आईफोन स्टोर में आईफोन 17 कास्ट में ऑरेंज कलर खरीदने आए एक और ग्राहक निपुण का भी यह कहना था कि इस बार आईफोन 17 में आईफोन 15 और 16 के मुकाबले कुछ इतना अलग नहीं दिया गया है. हालांकि इसका यह कॉस्मिक ऑरेंज कलर ही इस वक्त इसे खरीदने की बड़ी वजह बन रहा है.

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

iPhone 17 पर चढ़ा भगवा क्रेज! लॉन्च होते ही लोग खरीद रहे हैं 5-5, पर…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *