सेवानिवृत्त शिक्षक का पेंशनर्स संगठन ने किया सम्मान – Sehore News

अकोदिया | शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शुजालपुर से वर्ष 2001 में सेवानिवृत्त हुए 87 वर्षीय वरिष्ठ शिक्षक श्रीराम परमार का जिला स्तरीय पेंशनर्स संगठन द्वारा सम्मान किया गया। श्री परमार को शिक्षण सेवा के दौरान उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 1987 म

.

सेवानिवृत्ति के बाद भी वे निरंतर समाज सेवा में सक्रिय रहते हुए जनहित के विषयों पर मुखर भूमिका निभा रहे हैं। परमार ने पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं को दलाल-मुक्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही से ही वरिष्ठ नागरिकों को उनका अधिकार समय पर मिल सकता है। इस अवसर पर जिला प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन शाजापुर एवं जिला पेंशनर संघ शाजापुर की ओर से जिला अध्यक्ष राजेन्द्र रिणवा ने श्रीराम परमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *