PCB तो बस मोहरा, असली डोर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के हाथ में, बॉयकॉट मामले में बहुत बड़ा खुलासा

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के प्रतिनिधियों के बीच हाल ही में बैठक हुई. लाहौर में हुई इस मीटिंग के बाद भी अभी तक भारत-पाकिस्तान मैच पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है. क्रिकबज के अनुसार पीसीबी अब कोई अंतिम फैसला जारी करने से पूर्व पाकिस्तान सरकार के आदेश का इंतजार कर रही है. अब यह मामला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पास पहुंच गया है.

क्रिकबज में छपी एक रिपोर्ट अनुसार उम्मीद की जा रही है कि पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मुलाकात के बाद कोई घोषणा की जा सकती है. वहीं आईसीसी या पीसीबी की तरफ से दिन के अंत तक कोई एलान किया जाना संभव है.

पाकिस्तान ने हालिया बैठक में आईसीसी के समक्ष 4 बड़ी मांगें रखी थीं. ऐसा बताया जा रहा है कि आईसीसी इस बात पड़ अडिग है कि पाकिस्तान के पास ऐसी कोई मांग करने का आधार नहीं है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ओर से यह भी विचार सामने रखा गया है कि दिसंबर 2024 में हुए मेंबर्स पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट (MPA) समझौते के तहत पाकिस्तान को भारत के साथ मैच खेलना चाहिए. इसमें भारत और पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर करवाने का प्रस्ताव रखा गया था.

इसी रिपोर्ट अनुसार दावा किया गया कि मीडिया में चल रहीं PCB की कुछ मांग सटीक हो सकती हैं, जैसे भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज को दोबारा से शुरू करना. यहां तक कि बांग्लादेश के साथ भी द्विपक्षीय सीरीज खेले जाने की मांग की गई. BCB ने यह प्रस्ताव भी रखा कि भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच ट्राई सीरीज करवाई जाए. 

पाकिस्तान और बांग्लादेश की कितनी मांगें स्वीकार हुई हैं, इस पर कोई स्पष्टता सामने नहीं आई है, लेकिन भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश ट्राई सीरीज या उनके बीच द्विपक्षीय सीरीज दोबारा से शुरू करना ICC के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ ट्राई सीरीज या द्विपक्षीय सीरीज खेलना BCCI को तय करना है. 

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *