Last Updated:
Marigold Flower Benefits: क्या आप जानते हैं कि आपके घर के गमले में खिला गेंदे का फूल एक बेहतरीन ‘नेचुरल हीलर’ भी है? विटामिन ए, सी, ई और जरूरी खनिजों से भरपूर गेंदा न केवल चेहरे की चमक बढ़ाता है, बल्कि डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को नियंत्रित करने में भी मददगार है. देहरादून की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. शालिनी जुगरान ने बताया है कि कैसे गेंदे की पंखुड़ियों का सही इस्तेमाल त्वचा की समस्याओं को दूर कर सकता है और क्यों यह पौधा आपके घर के लिए एक छोटी ‘होम फार्मेसी’ की तरह है.
Marigold Flower Benefits: हम अक्सर अपने घरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए गमलों में गेंदे के फूल लगाते हैं. लेकिन, शायद ही आपको पता हो कि यह खूबसूरत फूल आपकी सेहत और चेहरे की सुंदरता के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आयुर्वेद में गेंदे को इसके औषधीय गुणों के कारण बहुत खास स्थान दिया गया है. यह विटामिन और मिनरल्स का ऐसा भंडार है, जो शरीर की कई बीमारियों को दूर करने की क्षमता रखता है.
त्वचा की समस्याओं के लिए कुदरती इलाज
डॉ. जुगरान के अनुसार, स्किन केयर के लिए गेंदा एक बेहतरीन प्राकृतिक उपचार है. अगर आप चेहरे पर प्राकृतिक निखार चाहते हैं या मुहांसों से परेशान हैं, तो गेंदे की पंखुड़ियों का पेस्ट बहुत कारगर साबित होता है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण एग्जिमा, फोड़े-फुंसी और त्वचा की जलन को खत्म करते हैं. इसका नियमित इस्तेमाल स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाता है.
गंभीर बीमारियों में भी है असरदार
चिकित्सकों का मानना है कि गेंदा डायबिटीज और हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में भी लाभकारी है. इसके अर्क का सेवन करने से खून में शुगर का स्तर संतुलित रहता है और दिल की सेहत में सुधार होता है. शरीर की अंदरूनी गंदगी को बाहर निकालने और आंतरिक सूजन को कम करने के लिए गेंदे के फूलों की चाय या काढ़ा बेहद फायदेमंद माना जाता है.
घर की ‘होम फार्मेसी’ है यह पौधा
डॉ. शालिनी का कहना है कि घर में गेंदे का पौधा लगाना सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि एक ‘होम फार्मेसी’ तैयार करने जैसा है. चाहे आंखों की रोशनी में सुधार करना हो या त्वचा के घाव को तेजी से भरना, गेंदे का फूल बेहद उपयोगी है.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.