लकवाग्रस्त पत्नी… ठेला धकेलता बुजुर्ग, ऐसे तय किया बैंक तक जाने का सफर

Last Updated:

Sehore News: सीहोर जिले के भैरूंदा नगर में एक बुजुर्ग अपनी लकवाग्रस्त पत्नी को ठेले पर लेटाकर ठेला धकेलते हुए बैंक पहुंचा है. वह बुजुर्ग पेंशन की राशि लेने के लिए पहुंचा है. क्या है पूरा मामला, जानिए. 

लकवाग्रस्त पत्नी... ठेला धकेलता बुजुर्ग, ऐसे तय किया बैंक तक जाने का सफर

Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भैरूंदा नगर स्थित बजरंग कुटी निवासी गरीब बुजुर्ग चंदर सिंह अपनी पत्नी सावित्री बाई को ठेके पर लेटाकर चिलचिलाती धूप में मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक पहुंचा है.  वहां पर जाने के बाद उन्होंने बैंक कर्मचारी को बताया कि वे अपनी पत्नी को लेकर पेंशन लेने के लिए आए हैं. इसके बाद बैंक के बाहर ही कर्मचारी ने ठेले पर लेटी महिला से पेपर पर अंगूठा लगवाया और पेंशन की राशि दी. राशि निकालकर बुजुर्ग चंदर सिंह अपनी पत्नी को हाथ ठेके से लेकर वापस घर लौट गए.

बुजुर्ग की पत्नी कई सालों से लकवाग्रस्त
दरअसल, बुजुर्ग चंदर सिंह की पत्नी कई सालों से लकवाग्रस्त है, जिसका इलाज चल रहा है. बुजुर्ग के मुताबिक, उनके पास अन्य कोई ऐसा साधन नहीं है, जिससे वह पत्नी को लेकर बैंक जा सकें. रिक्शा वाला 200 रुपए मांगता है. ऐसे में मजबूरी के चलते बीमार पत्नी को ठेले पर लेकर आना पड़ा. जब उनकी दो-तीन माह की पेंशन इकट्ठा हो जाती है तो वे उसे निकलवाकर लाते हैं और उससे दवाइयां ले आते हैं.

आने-जाने का कोई साधन नहीं
बुजुर्ग के अनुसार, उनके पास कोई साधन नहीं है, जिससे वो बैंक से आसानी से जाकर पैसा निकाल कर ले आए. क्योंकि उसकी पत्नी कई सालों से लकवा से पीड़ित है. उसके इलाज के लिए पैसे बैंक से निकालने पड़ते हैं, जिसके लिए उसके पास कोई गाड़ी नहीं है कि आसानी से जा सके. कभी-कभी राज्य के इतनी सुविधा होने के बाद भी कई ऐसी तस्वीरें सामने आ जाती हैं, जिसे देख कर हर कोई परेशान होता है. सरकार हर कदम पर गरीबों की मदद के लिए कोई न कोई योजना लेकर आती ही है, लेकिन सीहोर जिले की ये तस्वीर कुछ और ही बयां करती है.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

लकवाग्रस्त पत्नी… ठेला धकेलता बुजुर्ग, ऐसे तय किया बैंक तक जाने का सफर

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *