Papaya Side Effects: किन लोगों के लिए पपीता खाना नुकसानदायक? भूलकर भी न करें गलती, बिगड़ जाएगी तबीयत

Last Updated:

Is Papaya Safe for Everyone: पपीता सेहत के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकता है. गर्भवती महिलाओं को पपीता बिल्कुल नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे अबॉर्शन का खतरा बढ़ सकता है. डायबिटीज, पाचन संबंधी समस्या या ब्लड थिनर दवा लेने वाले लोगों को भी इसका सेवन सावधानी के साथ करना चाहिए.

प्रेग्नेंट महिलाओं को पपीता बिल्कुल नहीं खाना चाहिए.

Papaya Side Effects: पपीता को सबसे फायदेमंद फलों में शुमार किया जाता है, क्योंकि इसमें अनगिनत पोषक तत्व होते हैं. पपीता में विटामिन A, विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन सुधारने, इम्यूनिटी बूस्ट करने और स्किन पर निखार लाने में मदद करते हैं. अधिकतर लोगों के लिए पपीता लाभकारी माना जाता है. हालांकि कुछ लोगों के लिए पपीता खाना नुकसानदेह भी हो सकता है. सुनकर हैरान हो रहे होंगे, लेकिन यह बात बिल्कुल सही है. कुछ कंडीशंस में पपीता का सेवन शरीर पर गलत असर डाल सकता है. आपको बताएंगे कि किन लोगों को पपीता से परहेज करना चाहिए.

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए पपीता नुकसानदायक हो सकता है. खासतौर से कच्चे और अधपके पपीते में लेटेक्स नामक एक तत्व पाया जाता है, जो गर्भाशय में संकुचन पैदा कर सकता है. इससे समय से पहले डिलीवरी या अबॉर्शन की नौबत आ सकती है. इसलिए गर्भवती महिलाओं को कच्चे पपीते से पूरी तरह बचना चाहिए. प्रेग्नेंट महिलाएं पका हुआ पपीता भी अवॉइड करें. अगर ज्यादा मन हो, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही पका हुआ पपीता खाएं.

पपीता में फाइबर की मात्रा काफी होती है, जो सामान्य रूप से पाचन के लिए अच्छा होता है. हालांकि जिन लोगों को इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS), दस्त या कमजोर पाचन की समस्या है, उनके लिए यह गैस, पेट दर्द या लूज मोशन का कारण बन सकता है. ऐसे लोगों को पपीता बहुत कम मात्रा में या डॉक्टर की सलाह के बाद ही खाना चाहिए. पपीता का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं है. इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ा सकती है. इसलिए डायबिटीज मरीजों को इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.

एलर्जी या स्किन रिएक्शन वाले लोग भी पपीता से परहेज करें. कुछ लोगों को पपीते में मौजूद पपैन एंजाइम से एलर्जी या खुजली जैसी समस्या हो सकती है. यह स्किन पर रैशेज, सूजन या जलन पैदा कर सकता है. अगर पपीता खाने के बाद इस तरह के लक्षण दिखें, तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें और डॉक्टर से सलाह लें. थायरॉयड या ब्लड थिनर दवाएं लेने वाले लोगों को भी पपीता खाने में सावधानी बरतनी चाहिए. पपीते में मौजूद तत्व कुछ दवाओं के असर को कम कर सकते हैं या उनके साथ रिएक्ट कर सकते हैं. इसलिए ऐसे मरीज अपने डॉक्टर से पूछे बिना पपीता न खाएं.

पपीता जितना सेहतमंद फल है, उतना ही जरूरी है इसे सही मात्रा और सही समय पर खाया जाए. गर्भवती महिलाएं, डाइजेशन की समस्या वाले या कुछ विशेष दवाएं लेने वाले लोग अगर पपीता खाते हैं, तो उनके लिए यह फायदे की जगह नुकसान कर सकता है. इसलिए अगर किसी को भी पपीता खाने के बाद असहजता महसूस हो, तो तुरंत इसे बंद कर डॉक्टर से सलाह लें.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

किन लोगों के लिए पपीता खाना नुकसानदायक? कभी न करें गलती, बिगड़ जाएगी तबीयत

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *