क्लीनिकल डाइटिशियन खुशबू वर्मा बताती हैं कि, हम जो भी चीज खाते हैं उन सभी चीजों के पचने का समय अलग होता है. फिर चाहें वो पानी हो, पनीर हो या फिर नॉनवेज ही क्यों न हो. इसलिए हर किसी को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि कौन सा फूड कितनी देर में पचता है? शरीर में कितनी देर में कहां पहुंचता है भोजन? आइए जानते हैं इस बारे में-
पाचन तंत्र हमारे द्वारा किए गए भोजन को पचाकर उसे शरीर के उपयोग योग्य पोषक तत्वों में बदलता है. यानी हमारा पाचन तंत्र भोजन को पोषक तत्वों में तोड़ने का काम करता है. इन्हीं पोषक तत्वों को हमारा शरीर इस्तेमाल करता है.
हमारे द्वारा खाया गया भोजन ग्रासनली के रास्ते पेट तक पहुंचता है. यहां भोजन गैस्ट्रिक रस और पाचन एंजाइम्स के साथ मिलता है. यह हिस्सा फूड पार्टिकल्स के मास डिसइंटिग्रेशन के लिए जरूरी है. गैस्ट्रिक प्रोसेसिंग के बाद पचा हुआ भोजन छोटी आंत में पहुंचता है. यहां करीब चार से छह घंटे में पाचन एंजाइम्स और पित्त भोजन को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट जैसे पोषक तत्वों में तोड़ देते हैं. फिर पानी, फाइबर और बिना पची हुई चीजें बड़ी आंत में चली जाती हैं. यहां 12 से 48 घंटों में कोलन वेस्ट मैटिरियल से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का एब्जॉर्प्शन होता है, जिससे मल बनता है.
डाइटिशियन खुशबू वर्मा से जानिए, कौन सा फूड पचने में लेता है कितना समय. (AI)
पानी: पानी को पचने में बिल्कुल समय नहीं लगता है. यह करीब 10 से 20 मिनट में रक्तप्रवाह में अवशोषित हो जाता है. हालांकि, खाने के तुरंत बाद पानी पिया है, तो इसे पचने में 2 घंटे तक का समय लग सकता है.
हरी सब्जियां: सेहतमंद रहने के लिए हरी सब्जियां का सेवन बहुत फायदेमंद है. ये कई बीमारियों से बचाने का काम करती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, हरी सब्जियां करीब 40 से 60 मिनट में पच जाती हैं.
डेरी प्रोडक्ट: फुल क्रीम दूध या उससे बनने वाले उत्पादों को पचने में बहुत अधिक समय लगता है. इन्हें पचने में करीब 2 से 3 घंटे तक समय लग सकता है. पेट संबंधी परेशानियों में एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है.
रेड मीट: रेड मीट को पचने में तकरीबन 3 से 5 घंटे तक का समय लग सकता है, जो बहुत ज़्यादा है. वहीं, चिकन लगभग डेढ़ से 2 घंटे में पच जाता है. जिन्हें पेट से संबंधी समस्याएं हैं उन्हें बीफ खाने से बचना चाहिए.