Last Updated:
अगर आप भी बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से कथा करना चाहते हैं, तो हम आपको यहां कथा से जुड़ी हुई पूरी जानकारी देंगे. कथा करवाने के लिए सबसे पहले किससे संपर्क करना होता है, यहां जानें सबकुछ.
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से कथा करवाने के नाम पर आजकल ठगी भी देखने को मिलती है, इसलिए हम आपको यहां सही जानकारी उपलब्ध कराएंगे. साथ ही बागेश्वर बाबा से कथा कराने का पूरा प्रोसेस क्या है, यह भी बताएंगे.

बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर धीरेंद्र शास्त्री देश-विदेश में स्वयंभू श्री हनुमान जी बालाजी महाराज की दिव्यता के लिए प्रसिद्ध है. यह तपस्वियों की पावन भूमि है, जहां श्रद्धालु केवल दर्शन मात्र से बालाजी महाराज की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

यहां श्रद्धालु अर्जी के माध्यम से अपनी समस्याओं को बालाजी महाराज तक पहुंचाते हैं, जिन्हें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें संपूर्ण जगत बागेश्वर धाम सरकार के नाम से जानता है, इस दिव्य पीठाधीश्वरता में समाधान दिया जाता है.

धाम से जुड़ी जानकारी, पूज्य गुरुदेव की दिव्य दरबार की तिथियां या आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप निम्न संपर्क नंबरों पर बात कर सकते हैं.

आप बागेश्वर धाम सरकार के फेसबुक और यूट्यूब के ऑफिशियल पेज पर जाकर टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं. साथ ही बागेश्वर धाम की ऑफिशियल वेबसाइट bageshwardham.co.in पर जाकर भी संपर्क कर सकते हैं.

इन टोल फ्री नंबरों पर आप संपर्क करके आप पंडित धीरेंद्र शास्त्री के आगामी कार्यक्रम की जानकारी ले सकते हैं. साथ ही अर्जी लगाने की जानकारी ले सकते हैं और बागेश्वर पीठाधीश्वर से मार्गदर्शन भी ले सकते हैं.

आप बागेश्वर धाम कैसे पहुंचे, इसकी भी जानकारी आप ले सकते हैं. इन टोल फ्री नंबरों पर कॉल करके आप साधक से भी बात कर सकते हैं. इसके अलावा आप यहां कथा कराने के लिए संपर्क कर सकते हैं.
.