Junior Hockey World Cup के लिए भारत नहीं आएगी पाकिस्तान टीम, एशिया कप से भी रहा था बाहर

बिहार के राजगीर में हुए इस साल एशिया कप हॉकी 2025 में पाकिस्तानी टीम ने हिस्सा नहीं लिया था। अब कुछ महीनों बाद पाकिस्तान ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 से भी अपना नाम वापस ले लिया है। जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप भी इस साल नवंबर-दिसंबर में भारत में ही होना है। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने शुक्रवार को इसकी पुष्टी की है।
FIH ने इस दौरान कहा कि, पाकिस्तान की जगह नई टीम की घोषणा जल्द की जाएगी। एफआईएच ने ये भी कहा कि टूर्नामेंट में पूरी संख्या में टीम्स शामिल होंगी। जिससे प्रतियोगिता बिना किसी रुकावट के जारी रह सके। जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में खेला जाना है। वहीं इस टूर्नामेंट में 24 टीमें हिस्सा लेंगी। 
एफआईएच की ओर से पीटीआई को जारी बयान में कहा गया है कि, हम पुष्टि करते हैं कि पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ को सूचित किया है कि वे भारत में होने वाले एफआईएच मेन्स जूनयिर हॉकी वर्ल्ड कप में भाग नहीं लेंगे। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुका था। सूत्रों के अनुसार ये फैसला दोनों देशों के बीच हालिया तनावपूर्ण माहौल की पृष्ठभूमि में लिया गया है। 
वहीं पाकिस्तान के हटने से ये टूर्नामेंट शायद ही प्रभावित होगा। बाकी टीमों की तैयारियां जोरों पर हैं। ये टूर्नामेंट दुनिया भर के उभरते युवा हॉकी खिलाड़ियों के लिए एक अहम मंच साबित होने जा रहा है। हाल ही में भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों पर प्रतिबंध की नीति को औपचारिक रूप दिया था। 

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *