पाकिस्तान ने की हद पार… भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के बाद लिया एक और बड़ा फैसला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को तय है, जिसमें खेलने से पीसीबी मना कर रहा है. हालांकि इस पर विवाद अंतिम समय तक जारी रहेगा, क्योंकि पाकिस्तान ने एक और बड़ा फैसला लिया है. पीसीबी भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार को लेकर आईसीसी को औपचारिक मेल नहीं भेजेगा.

आईसीसी इससे पहले बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर चुका है, क्योंकि उन्होंने भारत में खेलने से मना किया था. हालांकि बीसीबी औपचारिक रूप से आईसीसी से बात का रहा था, लेकिन पाकिस्तान ने ऐसा नहीं करने का फैसला किया है. कुछ दिन पहले पीसीबी ने बताया था कि उनकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा तो लेगी लेकिन ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी. इस पर बीसीसीआई ने साफ कहा है कि जब तक उन्हें आईसीसी से इस बारे में जानकारी नहीं मिल जाती, वह टिप्पणी नहीं करेंगे.

ICC को औपचारिक मेल नहीं करेगा PCB 

सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि, “टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी को औपचारिक मेल नहीं करेगा.” अगर पीसीबी इस बारे में मेल नहीं करेगा तो भारत बनाम पाकिस्तान मैच सक्रिय रहेगा और इस पर विवाद जारी रहेगा.

रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी इस बारे में पीसीबी द्वारा आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रहा है. अगर आईसीसी को औपचारिक जानकारी नहीं मिलती तो उन्हें भी अपने अगले कदम के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

कोलंबो जाएगी टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का पहला मैच शनिवार, 7 फरवरी को यूएसए के साथ है. टीम का दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के साथ है. बेशक पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला किया है, लेकिन टीम इंडिया इस मुकाबले के लिए कोलंबो जाएगी. मैच से एक दिन पहले होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में भी भारत की ओर से कोई सदस्य जाएगा. कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए मैदान भी जाएंगे. अगर पाकिस्तानी कप्तान टॉस के लिए नहीं आते तो भारत को वॉकओवर और 2 अंक दिए जाएंगे.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *