पाताल लोक- 2 के एक्टर 43 साल के प्रशांत तमंग का अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया. प्रशांत इंडियन आइडल-3 के विनर भी थे. रिपोर्ट के अनुसार आज 11 जनवरी को उनके दिल्ली स्थित घर में बेहोश हालत में पाया गया, जिसके बाद उन्हें द्वारका के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. ये भी बताया जा रहा है कि प्रशांत को पहले कोई स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कत या लक्षण महसूस नहीं हुए थे.
ऐसे में ये एक बड़ा सवाल उठता है कि ऐसे कौन से कारण हैं जो दिल के लिए साइंलेंट किलर का काम कर रहे हैं. हालांकि अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण प्रशांत तमंग की मौत इकलौता मामला नहीं है, जो कि दिल की सेहत को एक गंभीर चिंता का विषय बनाता है. पिछले कुछ सालों में ऐसे कई मामले देखने के लिए मिले हैं, जिसमें अचानक लोग नाचत, चलते, हंसते अचानक जमीन पर गिर पड़ते हैं. यहां हम आपको उन गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप रोज जाने अनजाने में कर रहें और अपने दिल को कमजोर बना रहे हैं.
सडन कार्डियक अरेस्ट क्या है?
क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, कार्डियक अरस्टे वो कंडिशन है, जिसमें आपका दिल धड़कना बंद हो जाता है या बहुत ज्यादा तेज हो जाता है. दोनों ही स्थिति में दिल ब्लड पंप नहीं कर पाता है जिससे शरीर बेजान होकर गिर जाता है. ये पूरा प्रोसेस इतने कम समय में होता है कि इसके लक्षण के महसूस होने का भी पता नहीं लगता है. यही कारण है कि इसे सडन कार्डियक अरेस्ट कहा जाता है. ऐसे में अगर इलाज थोड़ी भी देरी होती है, तो मरीज की जान चली जाती है.
इन गलतियों से दिल हो रहा कमजोर
शरीर के फैट को नजरअंदाज करना- सिर्फ एक अकेला मोटापा आपके शरीर को बीमारियों का घर बनाने की ताकत रखता है. इसमें कैंसर से लेकर अचानक होने वाला कार्डियक अरेस्ट भी शामिल है.
डायबिटीज को कंट्रोल न रखना- 40 तक पहुंचने तक कई लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसे कंट्रोल न करना सिर्फ हाई शुगर तक ही सीमित नहीं है. इससे आपका हार्ट भी कमजोर होता है.
एक्सरसाइज बहुत ज्यादा या न करना- हेल्दी बॉडी के लिए रेगुलर एक्सरसाइज जरूरी है. इसे आप घर पर भी कर सकते हैं. ध्यान सिर्फ इस बात का रखना है कि आप बहुत ज्यादा हाई इंटेंसिटी वाले एक्सरसाइज ज्यादा न करें.
नशा करना- शराब, सिगरेट जैसी चीजें आज के समय में बहुत ही कॉमन होती जा रही है. कुछ समय के मौज मस्ती के लिए लोग अपनी जिंदगी को रिस्क में डाल रहे हैं. खासतौर पर यदि आप 40 के बाद भी इसे जारी रखते हैं, तो आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है.
रेगुलर हेल्थ चेकअप न कराना- 40 के बाद सबसे ज्यादा बीमारियों का खतरा बढ़ता है. ऐसे में यदि आप रेगुलर हेल्थ चेकअप को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, तो आपके लिए बीमारियां जानलेवा साबित हो सकती है. क्योंकि कई बार शुरुआत में लक्षण समझ में नहीं आते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.