मोटापा-डायबिटीज घटाने वाली दवा ओजेम्पिक भारत में लांच, क्या बिना डॉक्टरी सलाह के ले सकते हैं?
दुनियाभर में मोटापा घटाने वाली ड्रग या टाइप टू डायबिटीज ड्रग के नाम से लोकप्रिय ओजेम्पिक दवा आज नोवे नॉर्डिक्स ने भारत में लांच कर दी है. यह दवा 0.25, 0.5 और 1 एमजी में मिलेगी. भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा डायबिटीज के मरीजों वाला देश है. इसके साथ ही मोटापा और सेंट्रल ओबेसिटी के मामले भी यहां तेजी से बढ़ रहे हैं. देखा जाता है कि भारत में लोग वजन घटाने के लिए बहुत सारे तरीके अपनाते हैं, उनमें दवा और इंजेक्शन लेना भी शामिल है. इस दवा से न केवल वेट लॉस कर ओबेसिटी को नियंत्रित किया जा सकता है, बल्कि यह टाइप टू डायबिटीज को भी ठीक करती है. इसे भी इंजेक्शन के माध्यम से लिया जाता है. आइए इस दवा के फायदे-नुकसान के अलावा क्या इस दवा को बिना डॉक्टरी सलाह के ले सकते हैं? इस पर जाने-माने एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. संजय कालरा ने विस्तार से जानकारी दी है.. आइए देखें वीडियो..