शिविर लगाकर बताया एकमुश्त भुगतान पर 100% सरचार्ज माफ – Anuppur News

.

ग्राम पंचायत जैथारी में मध्य प्रदेश सरकार की समाधान योजना के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों को बिजली बिल बकाया भुगतान पर मिल रही छूट के बारे में जानकारी दी गई।घरेलू (स्थायी/अस्थायी) और कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं को बकाया बिल एकमुश्त जमा करने पर 100% सरचार्ज माफ किया जाएगा। वहीं 6 मासिक किस्तों में भुगतान करने पर 70% सरचार्ज की छूट मिलेगी।

घरेलू उद्योग श्रेणी को भी राहत घरेलू उद्योग श्रेणी के उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान पर 80% और 6 किस्तों में भुगतान पर 60% सरचार्ज माफी दी जाएगी। शिविर में बताया गया कि योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लागू है। उपभोक्ता अधिक जानकारी के लिए मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कार्यालय सिलवानी में संपर्क कर सकते हैं। शिविर में विद्युत सहायक नरेंद्र विश्वकर्मा, लाइन हेल्पर निलेश मेहरा और ऑपरेटर जीवन मरावी मौजूद रहे।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *