Oppo के नए टैबलेट में एक दो नहीं कई खास फीचर्स, मिलेगी 10,300mAh की बैटरी, अक्टूबर में है लॉन्च

Last Updated:

ओप्पो के नए टैबलेट Oppo Pad 5 को 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा. इस टैबलेट में 12.1-इंच 3K+ LCD डिस्प्ले, 12GB RAM, MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर और 10,300mAh बैटरी जैसी खासियत होंगी.

Oppo Pad 5 की लॉन्चिंग अक्टूबर में है.

ओप्पो ने अपनी नई जनरेशन की टैबलेट ओप्पो Pad 5 के ग्लोबल लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है. कंपनी ने बताया कि ये टैबलेट 16 अक्टूबर को ग्लोबली लॉन्च होगा. ऐसा माना जा रहा है कि ये लॉन्च ओप्पो के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X9 और Find X9 Pro लॉन्च के साथ आ सकता है. कंपनी ने एक टीज़र वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें टैबलेट का फ्रंट पैनल और ColorOS 16 के कुछ फीचर्स दिखाए गए हैं.

ओप्पो Pad 5 एंड्रॉयड 16 बेस्ड ColorOS 16 पर चलेगा. टीज़र वीडियो में मल्टी-स्क्रीन सपोर्ट, ऐप्स के बीच तेज स्विचिंग और मल्टी-जेस्चर सपोर्ट जैसे फीचर्स दिखाई दिए हैं. टैबलेट Geekbench पर भी स्पॉट हुआ है, जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशन का अंदाजा लगाया जा सकता है. इसमें 12GB RAM, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (MediaTek Dimensity 9400+) और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम होने की उम्मीद है. Geekbench में इसका सिंगल-कोर स्कोर 2,673 और मल्टी-कोर स्कोर 7,839 रहा.

ओप्पो Pad 5 में 12.1 इंच की 3K+ LCD डिस्प्ले और 144Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट होने की उम्मीद की जा रही है. कलर ऑप्शन के तौर पर फोन में ग्रे, पर्पल और सिल्वर शामिल हो सकते हैं. ये टैबलेट 8GB, 12GB और 16GB RAM और 128GB, 256GB या 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है. कैमरे के मामले में इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने की उम्मीद की जा रही है.

मिलती है दमदार बैटरी
पावर के लिए इसमें 10,300mAh की बैटरी दी जाती है और ये 67W की वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट  की उम्मीद है. इसके अलावा, ये टैबलेट सिर्फ 579 ग्राम वजन के साथ अपने सेगमेंट में सबसे हल्का टैबलेट बन सकता है.

ओप्पो Pad 5 टैबलेट उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है जो बड़े डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ लैग-फ्री एक्सपीरिएंस चाहते हैं. यह टैबलेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और मल्टीमीडिया के लिए परफेक्ट माना जा रहा है.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

Oppo के नए टैबलेट में एक दो नहीं कई खास फीचर्स, मिलेगी 10,300mAh की बैटरी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *