गिरते बाजार में कमाई का मौका! घरेलू समेत ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों ने कहा खरीद लें, हो सकता है तगड

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Brokerage Buy Rating Stocks: शेयर बाजार में हाल के दिनों में तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. विशेषज्ञ लगातार सावधानी के साथ ट्रेडिंग करने की बात कह रहे हैं. हालांकि लंबी अवधि में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए कुछ अवसर भी बताए जा रहे हैं.

ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस और घरेलू ब्रोकरेज फर्मों ने चुनिंदा शेयरों में बॉय की रेटिंग दी है. साथ ही इन शेयरों में मौजूदा स्तर से 10 से लेकर 26 प्रतिशत तक की उछाल की उम्मीद की है. आइए जानते हैं, इन कुछ चुनिंदा शेयरों के बारे में….. 

LG Electronics India शेयर

LG Electronics India को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने पॉजिटिव रुख दिखाया है. फर्म ने कंपनी शेयरों के लिए 1750 रुपए के टारगेट प्राइस तय किया है. जो शेयरों की मौजूदा कीमत से करीब 10 फीसदी की तेजी दिखाता है.

फर्म के अनुसार, कंपनी घरेलू प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फर्म को उम्मीद है कि, आने वाले समय में बढ़ती मांग के कारण कंपनी तेजी ग्रोथ करेगी. 

लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी शेयर 

मेटल सेक्टर की कंपनी लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज नोमुरा ने सकारात्मक रुख अपनाया है. फर्म ने कवरेज की शुरुआत ‘बाइ’ रेटिंग के साथ करते हुए 1600 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य तय किया है. जो मौजूदा भाव से लगभग 26.5 फीसदी की तेजी दिखाता है. 

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के पास कम लागत वाला आयरन ओर भंडार है, जो 2057 तक उपलब्ध रहेगा. माइनिंग से लेकर लोहा बनाने तक का पूरा काम कंपनी खुद ही करती है. जिससे कारोबार में ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना कम हो जाती है. फर्म को अनुमान है कि FY28 तक कंपनी का EBITDA करीब 77 प्रतिशत की CAGR दर से बढ़ सकता है.

अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया शेयर

घरेलू ब्रोकरेज फर्म जियोजित इन्वेस्टमेंट्स ने अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया को लेकर कवरेज शुरू कर दी है. फर्म में कंपनी शेयरों को बॉय रेटिंग देते हुए 9156 रुपए प्रति शेयर के टारगेट प्राइस तय किया है. जो मौजूदा शेयर कीमतों से करीब 15 फीसदी की तेजी दिखाता है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: सोना महंगा हुआ तो बदला ट्रेंड, 18 कैरेट और चांदी की ज्वेलरी बन रही लोगों की पहली पसंद; जानिए इसकी वजह

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *