अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो पोको M8 पर अच्छा ऑफर मिल रहा है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत में कटौती की गई है. सीधे डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर, EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं. ऐसे में यह डील सीमित समय के लिए है और फोन खरीदने का अच्छा मौका माना जा रहा है.
फ्लिपकार्ट पर पोको M8 को 17,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है. ये फोन पहले 18,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, यानी इसमें सीधा 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है.
इसके अलावा अगर ग्राहक एक्सिस बैंक या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 900 रुपये तक का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है. फ्लिपकार्ट इस फोन पर EMI ऑप्शन भी दे रहा है, जो करीब 3,000 रुपये प्रति माह से शुरू होता है.
एक्सचेंज ऑफर
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे एक्सचेंज करके और ज्यादा बचत कर सकते हैं. कंपनी के मुताबिक पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन के हिसाब से 13,900 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है.
पोको M8 के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- फोन में 6.77-इंच FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, 120Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, तेज धूप में भी साफ स्क्रीन विजिबिलिटी मिलती है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस- पोको M8 में स्नैपड्रगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है. इसमें 8GB रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है, जिससे फोन मल्टीटास्किंग और डेली यूज में स्मूद परफॉर्मेंस देता है.
कैमरा- फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP रियर कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 20MP फ्रंट कैमरा मिलता है.
सॉफ्टवेयर- यह स्मार्टफोन HyperOS 2 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है. कंपनी ने वादा किया है कि इस फोन को: 4 साल तक Android OS अपडेट, 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे.
बैटरी- पोको M8 में 5520mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है. इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 18W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.
.