सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी भर्ती का रास्ता खुल गया है. हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

इस भर्ती के तहत राज्य में कुल 600 पदों को भरा जाएगा. आयोग के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 अप्रैल 2026 तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें तय समय के अंदर अपना फॉर्म भरना होगा.

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास जरूरी शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है. आयोग के अनुसार अभ्यर्थी ने सीनियर सेकेंडरी (12वीं) पास की होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास शिक्षक प्रशिक्षण से जुड़ा कोई मान्यता प्राप्त कोर्स होना चाहिए-

  • डीएलएड (D.El.Ed)
  • 2 साल का JBT कोर्स
  • बीएलएड (B.El.Ed)
  • डिप्लोमा इन एजुकेशन
  • बीएड (B.Ed)
  • एमएड (M.Ed)

     उम्र सीमा क्या रखी गई है

    भर्ती के लिए आयु सीमा भी तय की गई है. आयोग के अनुसार 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 45 साल होनी चाहिए. हालांकि सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

    यह भी पढ़ें – सरकारी कंपनी CEL में नौकरी का मौका, इंजीनियर समेत कई पदों के लिए लास्ट डेट से पहले कर लें आवेदन

    कितनी लगेगी आवेदन फीस

    इस भर्ती के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा. अगर किसी उम्मीदवार से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है और वह उसे ठीक करना चाहता है, तो उसे 200 रुपये अलग से शुल्क देकर सुधार का मौका मिलेगा.

    कैसे होगा चयन

    इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के जरिए किया जाएगा. सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट या लिखित स्क्रीनिंग टेस्ट देना होगा. लिखित परीक्षा 120 अंकों की होगी. इसमें 120 सवाल पूछे जाएंगे और सभी सवाल बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे. उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा. परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए चुना जाएगा.

    आवेदन कैसे करना होगा

    उम्मीदवारों को सबसे पहले हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां भर्ती से जुड़ा लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करके वे आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

    यह भी पढ़ें –  CTET 2026 की Answer Key जारी, उम्मीदवार अब ऑनलाइन देख सकते हैं जवाब और दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *