निवेशकों के लिए मौका, आज गिर गए सोने-चांदी के दाम; जानिए आपके शहर का ताजा रेट

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 7 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. कारोबार के शुरूआत में सोने-चांदी दोनों के दाम टूट गए थे.

खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 480 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.

सोने का भाव

एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,49,759 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,49,981 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

सुबह करीब 11:20 बजे, गोल्ड वायदा 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,49,500 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,50,474 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं आज आपको इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करना होगा.

चांदी की कीमत

एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 0.63 प्रतिशत या 1480 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,32,000 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,35,547 रुपये था.

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी आज 2,500 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 25,000 रुपये देने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,550 रुपये चल रही है. 

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,49,990 रुपए
22 कैरेट – 1,37,500 रुपए
18 कैरेट – 1,12,530 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,49,840 रुपए
22 कैरेट – 1,37,350 रुपए
18 कैरेट – 1,12,380 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,51,200 रुपए
22 कैरेट – 1,38,600 रुपए
18 कैरेट – 1,15,600 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,49,840 रुपए
22 कैरेट – 1,37,350 रुपए
18 कैरेट – 1,12,380 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,49,890 रुपए
22 कैरेट – 1,37,400 रुपए
18 कैरेट – 1,12,430 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,49,990 रुपए
22 कैरेट – 1,37,500 रुपए
18 कैरेट – 1,12,530 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,49,890 रुपए
22 कैरेट – 1,37,400 रुपए
18 कैरेट – 1,12,430 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,49,840 रुपए
22 कैरेट – 1,37,350 रुपए
18 कैरेट – 1,12,380 रुपए

यह भी पढ़ें: Rupee vs Dollar: गजब! रुपये ने दी डॉलर को पटखनी, 6 पैसे की मजबूती के साथ 93 पर खुला

 

 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *