ओप्पो भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी K-series को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने Flipkart पर एक नया माइक्रोसाइट लाइव कर दिया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि जल्द ही एक नया K-सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा. URL के मुताबिक इस अपकमिंग फोन का नाम ओप्पो K14x हो सकता है. हालांकि ओप्पो ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फोन के नाम और लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के ज़रिए कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं.
91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो K14x भारत में 10 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है. यह स्मार्टफोन ओप्पो K13x 5G का सक्सेसर होगा, जिसे कंपनी ने पिछले साल जून में पेश किया था. नया फोन बजट सेगमेंट में उतारा जा सकता है और युवाओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया होगा.
ओप्पो K14x की कीमत कितनी?
रिपोर्ट्स के मुताबिके, ओप्पो K14x की कीमत करीब ₹15,000 हो सकती है. तुलना करें तो ओप्पो K13x 5G की शुरुआती कीमत ₹11,999 थी, जबकि इसका टॉप वेरिएंट ₹14,999 में लॉन्च हुआ था. ऐसे में ओप्पो K14x थोड़े अपग्रेड्स के साथ इसी प्राइस रेंज में एंट्री कर सकता है.
ओप्पो K14x के लीक हुए फीचर्स
ओप्पो K14x में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलने की उम्मीद है. Flipkart टीज़र के मुताबिक, फोन में फ्लैट एज डिज़ाइन, फ्लैट रियर पैनल और पिल-शेप्ड रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा. कैमरा सेटअप में दो सेंसर और एक LED फ्लैश शामिल हो सकता है.
फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन्स ओप्पो K13x 5G से बेहतर हो सकते हैं. याद दिला दें कि K13x में 6.67-इंच LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP प्राइमरी कैमरा, 6,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई थी. ओप्पो K14x में भी इसी तरह के फीचर्स, लेकिन कुछ अपग्रेड्स के साथ देखने को मिल सकते हैं.
ओप्पो K14x बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बन सकता है. लॉन्च डेट और फुल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी जल्द ही कर सकती है.
.