सिर्फ ₹399 में मिल जाएगा ChatGPT Go का सब्सक्रिप्शन, फ्री में हो जाएंगे बहुत सारे काम, मिलेंगे कई एडवांस फीचर

Last Updated:

ChatGPT Go Plan price: OpenAI ने भारत के लिए ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है जिसकी कीमत ₹399/माह है. इसमें यूज़र्स को GPT-5 एक्सेस, 10 गुना ज्यादा मैसेज और इमेज जनरेशन, तेज़ रिस्पॉन्स टाइम और एडवांस…और पढ़ें

सिर्फ ₹399 में मिलेगा ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन, फ्री में होंगे बहुत सारे कामChatGPT गो प्लान की कीमत काफी कम है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर काम करने वाली कंपनी OpenAI ने भारत में अपना नया सब्सक्रिप्शन प्लान ChatGPT Go लॉन्च कर दिया है. ये अब तक का सबसे सस्ता प्लान है, जिसकी कीमत सिर्फ 399 रुपये प्रति महीना रखी गई है. कंपनी का कहना है कि यह ऑफर खासतौर पर भारतीय यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है ताकि ज्यादा लोग कम दाम में AI का फायदा उठा सकें.

इस प्लान के तहत यूज़र्स को फ्री वर्ज़न के मुकाबले 10 गुना ज्यादा मैसेज भेजने और 10 गुना ज्यादा इमेज जनरेट करने की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा, इसका रिस्पॉन्स टाइम भी तेज़ होगा.

ChatGPT Go सब्सक्राइबर्स को GPT-5 मॉडल तक एक्सटेंडेड एक्सेस, लंबी मेमोरी सपोर्ट, इमेज जनरेशन, फाइल अपलोड, और एडवांस डेटा एनालिसिस (Python टूल्स सहित) जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. साथ ही, ये प्लान प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, टास्क मैनेजमेंट और कस्टम GPTs जैसी एडवांस फीचर्स को भी सपोर्ट करता है.

मौजूदा प्रीमियम प्लान से सस्ता
फिलहाल OpenAI के पास भारत में दो प्रीमियम प्लान उपलब्ध हैं, ChatGPT Plus, जिसकी कीमत 1,999 रुपये प्रति महीने और दूसरा ChatGPT Pro, जिसकी कीमत 19,900 रुपये प्रति महीना है. इनके मुकाबले ChatGPT Go काफी किफायती है.

कंपनी ने अभी तक ChatGPT Go के लिए सटीक यूसेज लिमिट नहीं बताई गई है. साथ ही, इसमें वो ChatGPT personalities शामिल नहीं होंगी जो GPT-5 लॉन्च के साथ बाकी पेड यूज़र्स को दी गई थीं.

भारत OpenAI का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है. यहां करोड़ों इंटरनेट यूज़र्स मौजूद हैं, जिनमें से बड़ी संख्या कीमत को लेकर संवेदनशील रहती है. ऐसे में OpenAI का मानना है कि ChatGPT Go भारत में ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने का रास्ता आसान करेगा. ये कदम कंपनी की मार्केट स्ट्रैटेजी का हिस्सा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग एडवांस AI टूल्स का एक्सपीरिएंस ले सकें.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

सिर्फ ₹399 में मिलेगा ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन, फ्री में होंगे बहुत सारे काम

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *