Last Updated:
Satna News: प्याज को सुरक्षित रखने के लिए सबसे अहम बात है, उसे नमी और सीधी धूप से दूर रखना. किसान भाई इस स्ट्रक्चर के ऊपर टिन शेड लगाकर और ऊपर से घास के पैरे से इसे ढककर सीधी धूप पड़ने से रोक सकते हैं. इससे प्याज पर तापमान का असर नहीं पड़ता और वह सड़ने से बच जाती है.
सतना. सर्दियों के मौसम में प्याज को लंबे समय तक ताजा रखना किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है. थोड़ी सी नमी, सीधी धूप या हवा की कमी से प्याज जल्दी सड़ने लगती है या उसमें अंकुर निकल आते हैं. ऐसे में किसान अक्सर नुकसान से बचने के लिए बाजार में कम दाम पर ही प्याज बेचने को मजबूर हो जाते हैं लेकिन अब किसान घर या खेत पर ही कम खर्च में देसी प्याज स्टोरेज तैयार कर सकते हैं, जिससे प्याज महीनों तक ताजा और सुरक्षित रहेगी.
मध्य प्रदेश के सतना के उद्यानिकी विभाग से सुधा पटेल लोकल 18 से बातचीत में बताती हैं कि किसान अगर बांस से जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर एक के ऊपर एक रैक बना लें, तो यह प्याज को सड़ने से बचाने का सबसे आसान और सस्ता तरीका है. इस रैक पर प्याज के सीधे संपर्क को रोका जाता है, जिससे उनमें हवा का प्रवाह बना रहता है. बांस का ढांचा प्राकृतिक रूप से हवा को पार होने देता है जिससे प्याज में नमी नहीं जमती और वह लंबे समय तक अच्छी हालत में रहती है.
प्याज को बचाने के लिए सबसे अहम बात है, उसे नमी और सीधी धूप से दूर रखना. किसान इस स्ट्रक्चर के ऊपर टिन शेड लगाकर और ऊपर से घास के पैरे से ढककर धूप का सीधा असर रोक सकते हैं. इससे प्याज पर तापमान का असर नहीं पड़ता और वह सड़ने से बचती है.
कम खर्च में ज्यादा फायदा
यह देसी तकनीक किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है. कई किसान इसे अपनाकर अपनी प्याज की फसल को लंबे समय तक सुरक्षित रख पा रहे हैं. इससे न केवल स्टोरेज लागत घटती है बल्कि बाजार में प्याज की सही कीमत मिलने तक किसान अपनी उपज को सुरक्षित रख सकते हैं. यह देसी प्याज स्टोरेज तरीका सस्ता टिकाऊ और बेहद प्रभावी है.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
.