वनप्लस ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन वनप्लस Nord 6 लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ‘कैटेगरी डिसरप्टर’ बता रही है. इसकी वजह है इसमें मिलने वाले पावरफुल फीचर्स, जो इस प्राइस रेंज में कम ही देखने को मिलते हैं. सबसे पहले कीमत की बात करें तो वनप्लस Nord 6 का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹38,999 में आता है, जबकि 12GB RAM + 256GB वेरिएंट ₹41,999 में उपलब्ध है.
इसके साथ ही कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹3,000 तक का डिस्काउंट भी दे रही है. यह स्मार्टफोन 9 अप्रैल से अमेज़न, वनप्लस के ऑफिशियल स्टोर और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
कैसे हैं फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले इस फोन का एक बड़ा हाइलाइट है. इसमें 6.79-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इसके अलावा इसमें 3200Hz टच रेस्पॉन्स चिप दी गई है, जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग को बेहद स्मूद बना देती है.
परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन काफी दमदार है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो Adreno 825 GPU और LPDDR5X RAM के साथ आता है. यह कॉम्बिनेशन हेवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क्स को आसानी से हैंडल कर सकता है.
अब बात करते हैं इसकी सबसे बड़ी खासियत बैटरी की, वनप्लस Nord 6 में 9000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में बेहद खास है. इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे गेमिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होता.
कैमरा सेटअप भी अच्छा दिया गया है. इसमें 50MP Sony LYTIA-600 प्राइमरी सेंसर है, जिसमें OIS और EIS सपोर्ट मिलता है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है, जिससे आप वाइड एंगल शॉट्स आसानी से ले सकते हैं.
फोन OxygenOS 16 (Android 16) पर चलता है और कंपनी 4 साल के OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है.
इसके अलावा इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC और 5G सपोर्ट जैसे आधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं.
ड्यूरेबिलिटी के लिए इसमें IP66, IP68, IP69 और MIL-STD-810H जैसे सर्टिफिकेशन दिए गए हैं, जिससे यह फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहता है.
वनप्लस Nord 6 एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन है, जो बैटरी, परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और फीचर्स के मामले में अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनकर उभरता है. अगर आप ₹40,000 के आसपास एक पावरफुल फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
.