OnePlus 15 की फोटो हुई लीक, दिख गया कैसा होगा कैमरा, बैटरी होगी सबसे अलग, देखें डिज़ाइन

Last Updated:

OnePlus 15 का रियल-लाइफ इमेज लीक सामने आई है. ये व्हाइट कलर वेरिएंट और रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड के साथ आ सकता है. इसमें Snapdragon 8 एलाइट जेन 5 और 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है.

Oneplus 15 में कई खास फीचर्स दिए गए हैं.
OnePlus 15 के लॉन्च का इंतज़ार करने वालों के लिए बड़ी खबर है. ये कंपनी का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो OnePlus 13 के सक्सेसर के रूप में आएगा. लॉन्च से पहले ही इसका एक रियल-लाइफ इमेज सामने आया है, जिसे चीन में Elite Gaming League फाइनल के दौरान देखा गया है.

लीक हुई फोटो में OnePlus 15 को एक नए व्हाइट कलर वेरिएंट में दिखाया गया है. फोन के बैक पैनल पर इस बार रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड नज़र आ रहा है, जो टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है. ये डिजाइन पहले देखे गए सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल से बिल्कुल अलग है और कुछ हद तक OnePlus 13s और Oppo Reno 14 सीरीज जैसा लगता है.

OnePlus 15 के फीचर्स हुए लीक
रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 15 में 6.78-इंच का फ्लैट 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले होगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 SoC प्रोसेसर मिल सकता है. पावर के लिए ये फोन बड़ा अपग्रेड ला सकता है. इसमें 7000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की उम्मीद की जा रही है.

फोटो क्रेडिट: Weibo/ Digital Chat Station

कैमरे की बात करें तो आने वाला फोन काफी पावरफुल हो सकता है. लीक के मुताबिक फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम और DetailMax Engine के साथ आएगा.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

OnePlus 15 की फोटो हुई लीक, दिख गया कैसा होगा कैमरा, बैटरी होगी सबसे अलग

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *