एक घूंट और दिल खुश! जयपुर की 1944 वाली लस्सी आज भी क्यों है लोगों की पहली पसंद

Last Updated:

Jaipur Famous Lassi Shop: जयपुर की गर्मियों में ठंडक और स्वाद का सबसे बेहतरीन विकल्प यहां मिलने वाली मशहूर लस्सी है, जिसकी शुरुआत 1944 में हुई थी. यह दुकान आज भी अपने गाढ़े, मलाईदार और पारंपरिक स्वाद के लिए जानी जाती है. वर्षों से स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच इसकी लोकप्रियता बनी हुई है. खास बात यह है कि यहां की लस्सी पारंपरिक तरीके से तैयार की जाती है, जिससे इसका स्वाद अनोखा और यादगार बन जाता है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग यहां खास तौर पर पहुंचते हैं.

ख़बरें फटाफट

जयपुर: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी हैं गर्मियों के सीजन में ज्यूस, आईसक्रीम और लस्सी का स्वाद ही तपत गर्मी में लोगों को सुकून देता हैं. इसलिए जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती हैं लोगों में इन पेय पदार्थ की डिमांड बढ़ने लगती हैं. ऐसे ही जयपुर के मिर्जा स्माइल रोड़ पर पांच बत्ती के पास फेमस लस्सी वाला जहां लस्सी का स्वाद लेने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं. लस्सी वाला जयपुर में अपनी लस्सी के स्वाद के लिए इस कदर फेमस हैं की यहां नेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी लस्सी का स्वाद लेने पहुंचते हैं. गर्मियों में यहां सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगी रहती हैं. पांच बत्ती पर स्थित लस्सी वाला की एक ही जगह तीन बढ़ी दुकानें हैं. जहां पूरे दिन लस्सी तैयार होती हैं.

लोकल-18 से बात करते हुए यहां के दुकानदार घनश्याम अग्रवाल बताते हैं हमारी लस्सी का स्वाद आजादी के समय से भी पुराना हैं, 1944 में मेरे पिता किशन लाल अग्रवाल ने लस्सी की शुरुआत की थी जिसे अब हमारी चौथी पीढ़ी इसी काम को आगे बढ़ा रही हैं, घनश्याम अग्रवाल बताते हैं कि गर्मियों में पूरे जयपुर में MI रोड़ पर सबसे ज्यादा स्वादिष्ट और फेमस शुद्ध दही की लस्सी का स्वाद लोगों को यहां मिलता हैं, इसलिए लोग यहां दूर-दूर से सिर्फ लस्सी का स्वाद लेने आते हैं, वैसे तो लस्सी सबसे ज्यादा पंजाब की फेमस पंजाब है, पर जयपुर में पंजाबी लस्सी का स्वाद सिर्फ लस्सीवाला की दुकान पर मिलता हैं, इसलिए 80 सालों से स्वाद के मामले में लोगों का भरोसा आज भी यहां बरकरार हैं.

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटीज भी यहां लेते हैं लस्सी का स्वाद
आपको बता दें जयपुर में वैसे तो गर्मियों के सीजन में हजारों दुकानों पर लस्सी का स्वाद ले सकते हैं लेकिन जयपुर की फेमस किशनलाल लस्सी वाला आम लोगों के अलावा यहां लस्सी का स्वाद लेने नेताओं से लेकर सेलिब्रिटीज भी यहां आते हैं, यहां बॉलीवुड की तमाम हस्तियां जब भी गर्मियों में जयपुर आती हैं तो लस्सी का स्वाद जरूर लेते हैं, आपको बता दें यहां लोगों को एक बड़े कुल्हड के गिलास में लस्सी सर्व की जाती है. जिससे लस्सी का स्वाद और भी स्वादिष्ट हो जाता है, यहां स्पेशल रूप से लस्सी मशीनों से बनाई जाती हैं जिसमें दही के साथ इसमें शक्कर और बारिक पिसी हुई बर्फ को मशीन में डालकर 2-3 मिनट तक मथा जाता है और कुछ ही मिनटों में लस्सी बनाकर तैयार हो जाती हैं और आखरी में लस्सी सर्व करते समय लस्सी के गिलास में लस्सी के उपर मलाई की परत रखी जाती हैं. जो लस्सी के स्वाद में चार चांद लगा देती है. गर्मियों में स्थानीय लोगों के अलावा MI रोड़ की फेमस का स्वाद जयपुर घूमने आने वाले लोग भी बिना लस्सी का स्वाद लिए बिना जयपुर से नहीं जाते हैं.

लस्सी होती हैं गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद
लस्सीवाला की दुकान में कई प्रकार की लस्सी बनाई जाती जो अलग अलग फ्लेवर में होती है जिसकी कीमत 80 रूपये से लेकर 150 रूपये तक हैं, घनश्याम अग्रवाल का कहना हैं कि गर्मियों के सीजन में लोग गरम जायके के बजाए ज्यादा से ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ को ज्यादा पंसद करते हैं, ऐसे ही लस्सी स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होती है लस्सी में मौजूद कैल्शियम की भरपूर मात्रा से शरीर की थकान दूर हो जाती हैं लस्सी पांचन शक्ति को बढ़ाने में भी सहायक होती हैं. शरीर के वजन को नियंत्रित करने में भी लस्सी सहायक होती हैं. गर्मियों में सबसे अधिक लस्सी का फायदा होता है लस्सी पेट की गर्मी को दूर कर पेट में ठंडक देती हैं लस्सी के और र भी कई सारे फायदे हैं.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *