अशोकनगर में बस-बाइक टक्कर में एक की मौत: पैर पर टायर चढ़ने से आई थी चोट, दो दोस्त घायल; करीला धाम दर्शन करने जा रहे थे – Ashoknagar News


अशोकनगर जिले में रविवार देर रात एक बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में करीला धाम माता के दर्शन करने जा रहे 40 वर्षीय संजीव रघुवंशी की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक संजीव रघुवंशी मसिदपुर सोनेरा के निवासी थे। बस का पहिया उनके पैरों के ऊपर से निकल गया था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। घायलों में 32 वर्षीय भूरा पुत्र रामवीर रघुवंशी निवासी बमूरिया अथाई खेड़ा और 22 वर्षीय कल्ला शामिल हैं। यह दुर्घटना बीलाखेड़ी गांव के पास रात करीब 11 बजे हुई। तीनों दोस्त अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे और करीला धाम जा रहे थे। टक्कर के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। तीनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने संजीव रघुवंशी को मृत घोषित कर दिया। उनके शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया, जिसका सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे में घायल हुए भूरा और कल्ला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *