Last Updated:
सर्दियों के सीजन में गाजर की पैदावार बहुत होती है और यह बाजार में आसानी से मिल जाती है. इसका सेवन कई तरह से किया जाता है, जैसे गाजर का हलवा, गाजर का जूस, सब्जी इत्यादि.गाजर में फैट की मात्रा न के बराबर होती है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है ओर इसमें विटामिन ए, सी, के, बी४, फाइबर, बीटा कैरोटीन जैसे तमाम तत्व होते हैं.
सर्दियों के सीजन में गाजर की पैदावार बहुत होती है और यह बाजार में आसानी से मिल जाती है. इसका सेवन कई तरह से किया जाता है, जैसे गाजर का हलवा, गाजर का जूस, सलाद, आचार, सब्जी इत्यादि.गाजर में फैट की मात्रा न के बराबर होती है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसमें विटामिन ए, सी, के, बी४, फाइबर, बीटा कैरोटीन, पोटेशियम, आयरन, मैंगनीज, कॉपर, पैंटोथेनिक एसिड इत्यादि पाया जाता है. इसे लेकर एक्सपर्ट डॉ जितेंद्र वर्मा ने भी अपनी राय दी है.

आंखों के लिए गाजर के फायदे: गाजर में विटामिन ‘ए’ भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है. इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन जैसा एंटीऑक्सीडेंट आंखों को हानिकारक मुक्त कणों से बचाता है. इसके अलावा रोडोस्परिन तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहयोग करता है. कुल मिलाकर गाजर आंखों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है.

ब्लड प्रैशर और हृदय रोग के लिए अच्छी: पोषक तत्वों से भरपूर गाजर ब्लड प्रैशर रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है. यह बी.पी. को समान्य रखने के साथ दिल का दौरा पड़ने के खतरे को भी कम करती है. गाजर ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने का भी काम करती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ओरल हैल्थ को सही रखती है: गाजर का सेवन हमारी ओरल हैल्थ के लिए बहुत अच्छा है. नियमित रूप से गाजर का सेवन करने से मसूड़े मजबूत होते हैं, दांत सही रहते हैं. गाजर लार के उत्पादन को बढ़ाने का काम करने के साथ मुंह की बदबू, कैविटी इत्यादि को भी दूर रखती है.

त्वचा के लिए अच्छी: गाजर कई पोषक तत्वों से भरपूर है जो त्वचा के लिए फायदेमंद है, इसमें पाए जाने वाले तत्व त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं और झुर्रियों को दूर रखने में मदद करते हैं. इसमें पाया जाने वाला विटामिन ‘सी’ दाग-धब्बों की समस्याओं को कम करने में मदद करता है.

पाचन में कारगर:गाजर में फाइबर की मात्रा पाई जाती है. जो आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता हैं.इसके अलावा गाजर पाचन तंत्र को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है.

लिवर के लिए गाजर के फायदे:गाजर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है. साथ ही लिवर में जमे हुए फैट और प्रित्त को भी कम करने में सहायक होती है. नियमित रूप से गाजर का सेवन लिवर में सूजन, संक्रमण और जलन को कम करने में मदद करता है.

पुरुषों के लिए गाजर के लाभ:कुछ रिसर्च में पाया गया है कि पुरुषों के लिए गाजर के अद्भुत लाभ हैं. गाजर का जूस पुरुषों में फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है, स्पर्म काऊंट को बढ़ाता है, प्रोस्टेट ग्रंथि को हैल्दी रखता है.

गांजर खाने के कुछ अन्य फायदे:गाजर बढ़ती उम्र की समस्या को रोकने में भी काफी मददगार होती है. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए यह अच्छी है और वजन कम करने में भी गाजर के फायदे होते हैं. हड्डियों को ठीक रखने में यह कारगर होती है और बालों के लिए भी बेहतर होती है.

ध्यान देने वाली बातें: यदि आप डायबिटीज रोगी हैं, तो कच्ची गाजर का सेवन नं करें, बल्की उसे उबाल कर खाएं. अधिक मात्रा में गाजर का सेवन करने से गैस, पेट दर्द, पेट फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए उचित मात्रा में ही गाजर का सेवन करें, इससे पाचन स्वास्थ्य में सुधार होगा.
.