Last Updated:
कभी कचरा बेचकर गुजारा करने वाला ये शख्स आज दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का ‘किंग ऑफ बुर्ज खलीफा’ कहलाता है. केरल से निकलकर दुबई तक की उसकी कहानी मेहनत, सपनों और हिम्मत की मिसाल है. आज उसके पास बुर्ज खलीफा में 22 फ्लैट्स हैं और नेटवर्थ करीब 4800 करोड़ रुपये है.
नई दिल्ली. केरल के एक साधारण परिवार में जन्मे जॉर्ज वी. नेरियामपरंबिल ने बचपन से ही संघर्षों का सामना किया. सिर्फ 11 साल की उम्र में उन्होंने परिवार की मदद के लिए काम शुरू कर दिया. कभी कपास के बीज से गोंद बनाते थे, तो कभी कचरा बेचकर पैसे कमाते थे. धीरे-धीरे उन्होंने ट्रांसपोर्ट, मैकेनिकल और ट्रेडिंग के कामों में हाथ आजमाया और यही उनके उजले भविष्य की नींव साबित हुआ.
सपनों का सफर दुबई तक पहुंचा
साल 1976 में जॉर्ज काम की तलाश में शारजाह पहुंचे और एयर-कंडीशनिंग के क्षेत्र में काम शुरू किया. वहीं उन्होंने ‘GEO ग्रुप ऑफ कंपनीज’ की स्थापना की. शुरुआत में उनका मज़ाक उड़ाया गया, जब एक रिश्तेदार ने कहा कि वो कभी बुर्ज खलीफा के अंदर कदम नहीं रख पाएंगे. लेकिन जॉर्ज ने इसे चुनौती की तरह लिया और ठान लिया कि वो सिर्फ अंदर नहीं जाएंगे, बल्कि उस इमारत के मालिक भी बनेंगे.
22 फ्लैट्स और 4800 करोड़ की नेटवर्थ
जॉर्ज ने 2010 में बुर्ज खलीफा में एक फ्लैट किराए पर लिया, लेकिन वहीं से कहानी ने मोड़ लिया. आज उनके पास इस इमारत में 22 लग्जरी फ्लैट्स हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है. एक फ्लैट का सालाना किराया ही करीब 42 लाख रुपये है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉर्ज की कुल संपत्ति अब 4800 करोड़ रुपये से ज्यादा है. दुबई की मशहूर Emaar Properties इस इमारत की मालिक कंपनी है, लेकिन बुर्ज खलीफा के भारतीय ‘किंग’ का नाम जॉर्ज वी. नेरियामपरंबिल ही है.
मेहनत से बना सफलता का प्रतीक
जॉर्ज की कहानी सिर्फ अमीरी की नहीं, बल्कि इंसानी जिद और सपनों की उड़ान का प्रतीक है. कचरे से करियर शुरू करने वाला यह शख्स आज दुबई के आसमान को छूने वाला नाम है. उनकी सोच साबित करती है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो बुर्ज खलीफा भी आपका घर बन सकता है!
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in … और पढ़ें
.