उधर तबाह हो रहा ईरान, इधर गिर रहे सोने के दाम; जानें आज कितना कम हुआ रेट?

Gold and Silver Price Today: देश भर में सोने की कीमतों में आज कमी आई है. यह लगातार चौथा दिन है, जब सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है. 2 मार्च, 2026 के बाद से सोना लगातार गिर रहा है. महज इन चार दिनों में ही 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 100 ग्राम 1,02,100 रुपये तक गिर चुकी है. 22 कैरेट का भी रेट तेजी से कम हुआ है.

कितना गिरा 24 कैरेट का भाव?

आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 163 रुपये गिरकर 16288 रुपये पर आ गया, जो बीते 5 मार्च को 16451 रुपये था. इसी तरह से 8 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 1304 रुपये, 10 ग्राम की कीमत में 1630 रुपये और 100 ग्राम की कीमत में 16300 रुपये की तेज गिरावट आई है. इस तरह से आज 24 कैरेट सोने के 8 ग्राम की कीमत 1,30,304, 10 ग्राम की कीमत 1,62,880 रुपये और 100 ग्राम की कीमत 16,28,800 रुपये है. 

22 कैरेट में भी भारी कमी

घरेलू स्तर पर 22 कैरेट सोने की कीमत में भी आज गिरावट आई है. इसमें प्रति ग्राम 150 रुपये, प्रति 8 ग्राम 1200 रुपये, प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये और प्रति 100 ग्राम 15000 रुपये की कमी आई है. इस तरह से आज 22 कैरेट सोने की कीमत 14930 रुपये प्रति ग्राम है. इस हिसाब से 8 ग्राम की कीमत 1,19,440 रुपये, 10 ग्राम की कीमत 1,49,300 और 100 ग्राम की कीमत 14,93,000 रुपये है. 

18 कैरेट के भी गिरे दाम 

18 कैरेट वाले सेगमेंट में प्रति ग्राम 122 रुपये की कमी आई है. आज 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम कल के 12338 रुपये से घटकर 12216 रुपये हो गई है. 8 ग्राम की कीमत 976 रुपये कम होकर 97728 रुपये, 10 ग्राम की कीमत 1220 रुपये घटकर 1,22,160 रुपये और 100 ग्राम 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 12,33,800 रुपये से 12200 रुपये घटकर 12,21,600 रुपये हो गई है.

इन बड़े शहरों में सोने की कीमत

  • आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 16302 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 14944 रुपये और 18 कैरेट की कीमत 12230 रुपये है. 
  • मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम के हिसाब से 16287 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 14929 रुपये और 18 कैरेट की कीमत 12215 रुपये है. 
  • चेन्नई में आज प्रति ग्राम के हिसाब से 24 कैरेट की कीमत 16494 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 15119 रुपये और 18 कैरेट की कीमत 13038 रुपये है. 
  • वडोदरा और अहमदाबाद जैसे शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 16292 रुपये प्रति ग्राम है. इसी तरह से 22 और 18 कैरेट की कीमत क्रमश: 14934 रुपये और 12220 रुपये प्रति ग्राम है.

चांदी की कितनी है कीमत? 

आज भारत में चांदी की कीमत 284.90 रुपये प्रति ग्राम और 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम है. इनमें प्रति ग्राम के हिसाब से कल के मुकाबले 0.10 रुपये और प्रति किलो 100 रुपये की मामूली गिरावट आई है. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा, अहमदाबाद जैसे शहरों में आज चांदी की कीमत 2,84,900 रुपये प्रति किलो है. वहीं, चेन्नई में चांदी की कीमत आज 2,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम है.

ये भी पढ़ें:

तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *