महाकाल की शाम-रात की आरती के लिए भी लगेंगे रुपए: भस्मारती की तर्ज पर कराना होगी ऑनलाइन बुकिंग; फ्री वाले चलते-चलते दर्शन करेंगे – Madhya Pradesh News

श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती की तरह अब संध्या आरती और शयन आरती दर्शन के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग होगी। भक्तों को दोनों के लिए 250-250 रुपए प्रति व्यक्ति चुकाने होंगे।

.

मंदिर समिति ने यह व्यवस्था गुरुवार से शुरू कर दी है, जबकि शुल्क नहीं देने वाले भक्तों को चलित दर्शन करने होंगे।

संध्या आरती और रात में होने वाली शयन आरती में भक्तों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने यह निर्णय लिया है। अब श्रद्धालु दोनों आरतियों के लिए केवल मंदिर की अधिकृत वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ के माध्यम से ही बुकिंग कर सकेंगे।

देखिए महाकाल मंदिर की तस्वीरें

श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार से नई व्यवस्था शुरू हो गई है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार से नई व्यवस्था शुरू हो गई है।

भस्मारती की तर्ज पर संध्या और शयन आरती के भी पैसे देना होंगे।

भस्मारती की तर्ज पर संध्या और शयन आरती के भी पैसे देना होंगे।

संध्या और शयन आरती के लिए प्रति व्यक्ति 250-250 रुपए लगेंगे।

संध्या और शयन आरती के लिए प्रति व्यक्ति 250-250 रुपए लगेंगे।

शीघ्र दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपए

महाकालेश्वर मंदिर समिति पहले से ही श्रद्धालुओं से भस्मारती के ऑनलाइन प्रवेश के लिए 200 रुपए और शीघ्र दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपए शुल्क ले रही है। इसके अलावा विभिन्न पूजन विधियों के लिए अलग से राशि ली जाती है। मंदिर में रोज लगभग 1200 श्रद्धालुओं को ऑनलाइन भस्मारती प्रवेश दिया जाता है।

मंदिर में सामान्य कतार के अलावा वीआईपी लाइन से दर्शन की सुविधा उपलब्ध है, जिसके लिए काउंटर या ऑनलाइन माध्यम से 250 रुपए देकर रसीद लेकर दर्शन किए जा सकते हैं।

गर्भगृह प्रवेश अब भी बंद

पहले श्रद्धालु 1500 रुपए शुल्क देकर गर्भगृह में प्रवेश कर सकते थे, लेकिन 4 जुलाई 2023 को सावन की भीड़ के कारण इसे 11 सितंबर 2023 तक अस्थायी रूप से बंद किया गया था। उस समय आश्वासन दिया गया था कि सावन के बाद गर्भगृह फिर खोल दिया जाएगा, लेकिन ढाई साल बाद भी आम श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश शुरू नहीं हुआ है।

………………………

महाकाल मंदिर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

1. 44 घंटे में 8 लाख भक्त पहुंचे महाकाल मंदिर 2. महाकाल मंदिर में आस्था और दान दोनों में उछाल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *