शिव नवरात्रि के 5वें दिन छबीना स्वरूप में श्रृंगार: नंदी महाराज को भी आकर्षक वस्त्रों से सजाया; कल होगा होलकर श्रृंगार – Ujjain News

बाबा महाकाल का छबीना स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

उज्जैन स्थित विश्व-प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को पर्व के पांचवें दिन शाम के समय बाबा महाकाल का छबीना स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया।

.

इस अवसर पर नंदी महाराज को भी आकर्षक वस्त्रों से सजाया गया। बाबा के मनमोहक छबीना स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए भावविभोर नजर आए। इस विशेष दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे।

शिव नवरात्रि पर्व देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से केवल उज्जैन में ही मनाया जाता है। इस दौरान प्रतिदिन बाबा महाकाल का अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार किया जा रहा है।

जानिए, किस दिन क्या श्रृंगार होगा

11 फरवरी होलकर श्रृंगार
12 फरवरी मनमहेश श्रृंगार
13 फरवरी उमा महेश श्रृंगार
14 फरवरी शिव तांडव श्रृंगार
15 फरवरी सप्तधान्य का मुखौटा

विशेष पूजन-अर्चन की परंपरा

शिव नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन प्रातः सबसे पहले कोटितीर्थ स्थित कोटेश्वर महादेव का मुख्य पुजारी द्वारा अभिषेक और पूजन किया जाता है। इसके बाद गर्भगृह में 11 पुजारियों द्वारा विशेष पूजन संपन्न होता है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *