पीएम मोदी के जन्मदिन पर अनूपपुर में लगा रक्तदान शिविर: सेवा पखवाड़ा की हुई शुरुआत, कार्यकर्ताओं ने किया 50 यूनिट ब्लड डोनेट – Anuppur News

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल 50 यूनिट रक्तदान किया गया।

अनूपपुर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का भी शुभारंभ हुआ। यह 2 अक्टूबर तक चलेगा।

.

मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार, कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल भाजपा कार्यालय पहुंचे।

कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने किया रक्तदान

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल 50 यूनिट रक्तदान किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पीएम के 75वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत अनूपपुर के सभी मंडलों में स्वच्छता सहित विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों में पार्टी के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

रक्तदान करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार और भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा कि मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ही के दिन मध्य प्रदेश की धरती से कई जनकल्याणकारी कार्यों की शुरुआत कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हम अपने विश्व के लोकप्रिय नेता मोदी जी के मार्गदर्शन में निरंतर समाज को संगठित कर कार्य करते रहेंगे।इस अवसर पर जिला चिकित्सालय की रक्तदान टीम पूरी तरह मौजूद रही

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *