नए साल पर महाकाल की नगरी में पूर्णानंद गणपति की धूम, 21 लाख के नोटों और 15 लाख के गहनों से भव्य श्रृंगार

Last Updated:

Ujjain Happy New Year News: महाकाल की नगरी उज्जैन में नववर्ष को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. नए साल की शुरुआत लोग देवालयों में पूजा-अर्चना के साथ कर रहे हैं. इस मौके पर शहर के इंदौर गेट चौराहे पर स्थित श्री पूर्णानंद गणपति मंदिर के गर्भगृह और बाहर के हिस्से को 21 लाख रुपए के नोटों से सजाया गया है. देखें फोटोज…

धार्मिक नगरी उज्जैन नववर्ष के स्वागत में आस्था और उल्लास से सराबोर नजर आ रही है. नए साल की पहली सुबह श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के साथ कई मंदिरों में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं.

उज्जैन

इसी कड़ी में शहर के इंदौर गेट चौराहे पर स्थित श्री पूर्णानंद गणपति मंदिर श्रद्धा और भव्यता का अद्भुत केंद्र बन गया है. नववर्ष के अवसर पर मंदिर के गर्भगृह से लेकर बाहरी परिसर तक को करीब 21 लाख रुपए के नोटों से सजाया गया है. 500, 100, 50 और 20 रुपए के नोटों से बनाई गई आकर्षक लड़ियां पूरे मंदिर में इस तरह सजाई गईं कि देखने वाले मंत्रमुग्ध हो जाएं.

उज्जैन

उज्जैन के कई मंदिरों में विशेष सजावट की गई है, लेकिन पूर्णानंद गणपति मंदिर की यह अनूठी सजावट श्रद्धालुओं और शहरवासियों के बीच खास चर्चा का विषय बनी हुई है. मंदिर समिति के रोशन यादव ने बताया कि नववर्ष पर भगवान श्री पूर्णानंद गणपति का विशेष श्रृंगार किया गया है, जिसकी कुल लागत 36 लाख रुपए से अधिक है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उज्जैन

21 लाख रुपए के नोटों के साथ-साथ करीब 15 लाख की सोने की चेन और स्वर्ण तिलक भगवान को अर्पित किए गए हैं, जिससे श्रृंगार और भी दिव्य बन गया है. नववर्ष के पावन अवसर पर दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 11 क्विंटल बूंदी का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा. वहीं, शाम को भव्य महाआरती होगी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है.

उज्जैन

मंदिर समिति के रोशन यादव ने बताया, भगवान श्री पूर्णानंद गणपति मंदिर की इस अनूठी सजावट को तैयार करने में करीब चार दिन की सतत मेहनत लगी है. नोटों से बनी आकर्षक लड़ियों को व्यवस्थित रूप से सजाने के लिए टीम ने दिन-रात कार्य किया.

उज्जैन

वहीं, इस भव्य सजावट को हटाने में भी लगभग दो दिन का समय लगेगा, जिसमें करीब 10 लोग अपनी सेवाएं देंगे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती गई है. मंदिर परिसर और गर्भगृह के आसपास सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है.

उज्जैन

साथ ही मंदिर समिति और स्थानीय नागरिक पूरे उत्साह के साथ व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं, जिससे आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो रहा है. नववर्ष के शुभ अवसर पर श्री पूर्णानंद गणपति मंदिर श्रद्धा और भव्यता का अनोखा केंद्र बन गया है. आकर्षक सजावट, अनुशासित व्यवस्थाएं और सुदृढ़ सुरक्षा इंतजाम श्रद्धालुओं को एक अलग ही अनुभव प्रदान कर रहे हैं.

उज्जैन

दूर-दूर से आए भक्त भगवान गणपति के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भावविभोर नजर आ रहे हैं. मंदिर परिसर में हर ओर भक्ति का माहौल है, जहां दर्शन, पूजा और आरती के माध्यम से लोग नए साल की शुरुआत सुख-समृद्धि और मंगलकामनाओं के साथ कर रहे हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

उज्जैन में पूर्णानंद गणपति की धूम, 21 लाख के नोट, 15 लाख के गहनों से सजे

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *