Last Updated:
Daily vs Weekly Shampoo: कई लोग बालों को रोज शैम्पू करते हैं, जबकि कुछ लोग सप्ताह में एक बार शैम्पू करते हैं. अब सवाल उठता है कि शैम्पू कितने दिन में करना ठीक माना जाता है. डॉक्टर्स की मानें तो स्कैल्प टाइप और लाइफस्टाइल को समझकर हफ्ते में 2-3 बार शैम्पू करना सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है.
Is Daily Shampoo Bad for Hair: आजकल बालों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं और बालों को हेल्दी रखना काफी मुश्किल हो गया है. बालों को हेल्दी रखने के लिए लोग कई तरह के शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं. कई लोग बालों को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए रोज शैम्पू करना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग सप्ताह में एक-दो बार शैम्पू करते हैं. अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या रोज शैम्पू करना बालों के लिए ठीक होता है या सप्ताह में एक-दो बार? अगर आप भी इस कंफ्यूजन में हैं, तो इस बारे में हकीकत जानना जरूरी है. ज्यादा शैम्पू करने से भी नुकसान होता है. ऐसे में आप सही तरीका अपनाएं.
यूपी के कानपुर स्थित GSVM मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत ने News18 को बताया कि आपके लिए हर व्यक्ति के बालों की बनावट, स्कैल्प की कंडीशन और लाइफस्टाइल अलग होती है. ऐसे में सबसे पहले स्कैल्प टाइप को समझना जरूरी है. अगर आपकी स्कैल्प बहुत ज्यादा ऑयली है, पसीना ज्यादा आता है या रोज धूल-मिट्टी और प्रदूषण के संपर्क में रहते हैं, तो हफ्ते में 3-4 बार शैम्पू करना फायदेमंद हो सकता है. जिन लोगों की स्कैल्प ड्राई होती है, उन्हें रोज शैम्पू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे स्कैल्प के नेचुरल ऑयल खत्म हो जाते हैं और बाल बेजान व कमजोर हो सकते हैं.
डॉक्टर ने बताया कि हल्का, सल्फेट-फ्री शैम्पू इस्तेमाल किया जाए तो रोजाना शैम्पू करने से पसीना, गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल साफ हो जाता है. अगर स्ट्रॉन्ग केमिकल वाले शैम्पू का रोज इस्तेमाल किया जाए, तो इससे बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं और हेयर फॉल बढ़ सकता है. इसलिए रोज शैम्पू करने वालों को प्रोडक्ट का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए. सप्ताह में सिर्फ एक बार शैम्पू करने की आदत भी हर किसी के लिए सही नहीं है. बहुत लंबे गैप से शैम्पू करने पर स्कैल्प पर ऑयल, गंदगी और डेड स्किन जमा हो जाती है, जिससे डैंड्रफ, खुजली और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है.
एक्सपर्ट की मानें तो जिन लोगों को बहुत पसीना आता है या जो रोज जिम जाते हैं, उनके लिए हफ्ते में सिर्फ एक बार शैम्पू करना पर्याप्त नहीं माना जाता है. बालों को हेल्दी रखने के लिए शैम्पू के साथ हेयर केयर रूटीन भी अपनाना चाहिए. शैम्पू करने के बाद हल्का कंडीशनर लगाना, बालों पर ज्यादा हीट टूल्स का इस्तेमाल न करना और गीले बालों में कंघी न करना बालों की सेहत के लिए जरूरी है. इसके अलावा हफ्ते में एक बार माइल्ड हेयर ऑयलिंग करने से स्कैल्प को पोषण मिलता है और बाल मजबूत रहते हैं.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें