भारतीय परंपरा में मेहंदी को जहां श्रृंगार और शुभता का प्रतीक माना जाता है, वहीं आयुर्वेद में इसे सेहत की अमूल्य औषधि बताया गया है. ठंडी तासीर वाली मेहंदी की पत्तियां न सिर्फ हाथों को सजाती हैं बल्कि बालों की समस्या, स्किन एलर्जी, पथरी, पाचन और बवासीर जैसी बीमारियों में भी लाभ पहुंचाती हैं.