आजीविका मेले में पहुंचीं ऑफिसर्स क्लब की सदस्य: स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए गए दीपावली की सजावट का सामान खरीदा; समूहों से की चर्चा – Guna News

ऑफिसर्स क्लब ने मेले में पहुंचकर खरीददारी की। गुना में सजा आजीविका दिवाली मेला: महिला अफसरों ने की खरीदारी, SHG दीदियों के बनाए सामानों को सराहा

गुना सदर बाजार स्थित बापू पार्क में महिला स्व-सहायता समूहों (SHG) द्वारा लगाए गए चार दिवसीय ‘आजीविका दीपावली मेले’ में शुक्रवार को लेडी ऑफिसर्स क्लब की अध्यक्ष मधु कन्याल के नेतृत्व में महिला जिला अधिकारियों और क्लब की सदस्यों ने भ्रमण किया। उन्होंने

.

कलेक्टर-CEO के मार्गदर्शन में लगा मेला आजीविका मिशन की DPM सोनू सुशीला यादव ने बताया कि कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और जिला पंचायत CEO अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में यह मेला लगाया गया है। इसका उद्देश्य स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। दीपावली के अवसर पर दीदियां यहां अपने स्टॉल लगाकर उत्पादों की बिक्री कर रही हैं।

महिला अधिकारियों ने की खरीदारी, बढ़ाया हौसला लेडी ऑफिसर्स क्लब की अध्यक्ष मधु कन्याल के साथ पहुंचीं महिला अधिकारियों ने मेले में लगे स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने समूह की सदस्यों से बातचीत कर उनके काम को सराहा और जरूरी मार्गदर्शन भी दिया। अधिकारियों ने दीदियों द्वारा बनाए गए तोरण, शुभ लाभ, श्री यंत्र, गोबर से बनी गणेश प्रतिमा, दीए, पूजन सामग्री, मोती के आभूषण और अन्य सजावटी सामान खरीदे और उनका हौसला बढ़ाया।

मेले में पहुंचीं ऑफिसर्स क्लब की सदस्य।

मेले का उद्देश्य- स्वदेशी कला को बढ़ावा देना DPM सोनू यादव ने बताया कि मेले का उद्देश्य स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाना, स्वदेशी कला, संस्कृति और उत्पादों को बढ़ावा देना तथा स्थानीय कारीगरों को एक मंच प्रदान करना है।

ये अधिकारी रहीं मौजूद इस दौरान क्लब अध्यक्ष मधु कन्याल के अलावा एसडीएम शिवानी पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर और प्रभारी CMO मंजूषा खत्री, जिला आबकारी अधिकारी सीमा सक्सेना, रेणु मंडेलिया, दिशा गोलिया सहित आजीविका मिशन की जिला और ब्लॉक टीम एवं बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह की दीदियां उपस्थित रहीं।

मेले में सामान खरीदती क्लब की सदस्य।

मेले में सामान खरीदती क्लब की सदस्य।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *