Last Updated:
8th Pass Farmer Success Story: बालाघाट के सुरवाही गांव के रहने वाले जयपाल इनवाती ने आठवीं तक पढ़ाई की, लेकिन उनका छोटा भाई पढ़ लिख कर उद्यान विभाग में अधिकारी बना. ऐसे में छोटे भाई ने बड़े भाई को झाबुआ लेकर गया और वहां सब्जियों की खेती की ट्रेनिंग दिलवाई. इससे जयपाल का खेती को देखने का तरीका ही बदल गया.
8th Pass Farmer Success Story: बीते कुछ सालों में खेती में कई नवाचार हुए हैं. अब किसान स्मार्ट होने लगे हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही किसान के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने भाई की सलाह से खेती का तरीका बदला और किस्मत ही बदल गई. उन्होंने पारंपरिक खेती छोड़ सब्जियों की खेती शुरू की और हर साल वह 12 लाख रुपए तक की कमाई करते हैं. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि किसान सिर्फ 8वीं पास है. ऐसे में किसान के भाई ने सलाह दी और पूरी खेती ही बदल गई. आइए जानते हैं किसान की सफलता की कहानी.
बालाघाट के सुरवाही गांव के रहने वाले जयपाल इनवाती ने आठवीं तक पढ़ाई की, लेकिन उनका छोटा भाई पढ़ लिख कर उद्यान विभाग में अधिकारी बना. ऐसे में छोटे भाई ने बड़े भाई को झाबुआ लेकर गया और वहां सब्जियों की खेती की ट्रेनिंग दिलवाई. ट्रेनिंग का असर ये हुआ कि जयपाल का खेती को देखने का तरीका ही बदल गया. उन्होंने खेती व्यावसायिक तौर पर ले गए और पारंपरिक खेती को अलविदा कह दिया. अब वह सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर खुद को उन्नत बना रहे हैं.
एक एकड़ में बनाया पॉली हाउस
जयपाल ने साल 2019 में सरकार की मदद से पॉली हाउस लगवाया. शुरुआत में उन्हें 28 लाख 40 हजार रुपए का खर्च आया, जिसमें से उन्हें 14 लाख 20 हजार रुपए का अनुदान भी मिला. अब वह पॉली हाउस में ऑफ सीजन सब्जियों की खेती करते हैं और साल भर में तीन बार मुनाफा कमाते हैं. फिलहाल वह गोभी की खेती कर रहे हैं. उन्होंने सबसे पहले शिमला मिर्च की खेती की थी. लेकिन कोरोना काल के कारण सब्जियों की कीमतों में गिरावट आई थी. ऐसे में थोड़ा नुकसान जरूर हुआ था. लेकिन उत्पादन भरपूर हुआ था. तब पहली बार में ही 600 क्विंटल का उत्पादन हुआ था. इसमें उन्होंने तीन से चार लाख रुपए की शुद्ध आय हुई थी.
एक सीजन में बेचते हैं 3 लाख की गोभी
जयपाल ने बताया कि पहली बार में ज्यादा लागत आती है. इसके बाद मल्चिंग का खर्चा बच जाता है और सिर्फ बीज, दवा में खर्च होता है. एक एकड़ में 100 क्विंटल गोभी का उत्पादन होता है, जो साढ़े तीन लाख की होती है. ऐसे में लगभग तीन लाख रुपए शुद्ध बचता है.
6 एकड़ में करते हैं सब्जियों की खेती
जयपाल ने बताया कि वह 6 एकड़ में सिर्फ सब्जियों की खेती करते हैं. इसमें वह करेले, भिंडी, ककड़ी, सेमी, पोपट सहित अन्य फसलों की खेती भी करते हैं. इसके अलावा आलू और बरबटी की खेती में भी अच्छा उत्पादन ले लेते हैं. खेती में उद्यानिकी विभाग से काफी मदद मिलती है, जिससे खेती आसान होती है.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें
.