Last Updated:
अक्टूबर 2025, कमाल के स्मार्टफोन लॉन्च का महीना साबित होने वाला है. OnePlus 15, Oppo Find X9, Vivo X300, iQOO 15, Realme GT 8 Pro और Samsung का पहला Tri-Fold फोन लॉन्च के लिए तैयार हैं. जानिए इनके फीचर्स के बारे में…
अक्टूबर महीने की शुरुआत हो गई है, और ये कहना गलत नहीं होगा कि बीते सितंबर के महीने में सिर्फ Apple के नए iPhone 17 सीरीज़ की चर्चा रही है. लेकिन ग्राहकों के लिए अक्टूबर भी खास होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने कई बड़े ब्रांड अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं. खास बात ये है कि इनमें से ज्यादातर फोन क्वालकॉम के नए Snapdragon 8 Elite Gen 5 या MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट से लैस होंगे.
iQOO 15- ये भी जल्द ही लॉन्च होने वाला है. कंपनी हमेशा की तरह नया हार्डवेयर जल्दी पेश करने के लिए जानी जाती है और इस बार भी यह ट्रेंड जारी रहेगा.
Realme GT 8 Pro- रियलमी का ये फोन भी अक्टूबर में लॉन्च होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा. इसके अलावा फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी आने की भी चर्चा है.
Samsung Galaxy G Fold (Tri-Fold) – ग्राहकों के लिए अक्टूबर में सबसे बड़ा सरप्राइज शायद सैमसंग Galaxy G Fold (Tri-Fold) हो सकता है. लंबे समय से चर्चाओं में रहा ये डिवाइस अब अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है. ये दुनिया का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन होगा और इसकी कीमत करीब $3,000 (लगभग ₹2.56 लाख) हो सकती है.
OnePlus 15- सबसे पहले बात करते हैं OnePlus 15 की तो कंपनी इसे अक्टूबर में चीन में लॉन्च करेगी और भारत में ये फोन अगले साल की शुरुआत में आ सकता है. इस बार OnePlus 15 का डिज़ाइन बदला हुआ होगा, जिसमें नया स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा. फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर होगा, साथ ही 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा.
Oppo Find X9 Series- इसके बाद आता है ओप्पो फाइंड X9 Series, जिसे चीन में 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा. इसमें Dimensity 9500 चिपसेट मिलेगा और इसका डिज़ाइन काफी हद तक OnePlus जैसा दिख रहा है. इस सीरीज़ में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा और Hasselblad कैमरा ब्रांडिंग अब सिर्फ Oppo को ही मिलेगी. भारत में भी इसे लॉन्च किए जाने की संभावना है.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
.