ऑनलाइन गेम में बेटी से मांगी गई थी न्‍यूड फोटो! अक्षय ने बताई कहानी, आखिर क्‍यों जरूरी है बच्चों से ओपन रिश्‍ता

Last Updated:

Cybercrime Awareness For Kids: आजकल के बच्चे हर चीज़ ऑनलाइन करते हैं- गेम खेलना, वीडियो देखना, चैट करना… लेकिन इसी डिजिटल दुनिया में खतरे भी झूलते रहते हैं. हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी बेटी के साथ हुई एक ऑनलाइन घटना साझा की. उन्होंने बताया कि टीनएजर बेटी के साथ गेम खेलते समय कुछ अजनबी लोगों ने अश्लील फोटो भेजने के लिए दबाव डाला.

आज के डिजिटल युग में बच्चों के साथ ओपन रिलेशन यानी खुला और भरोसेमंद संवाद बेहद जरूरी है.

Akshay Kumar on Cyber Safety: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे को लेकर एक गंभीर खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनकी 13 साल की बेटी नितारा वीडियो गेम खेलते-खेलते साइबर क्राइम का शिकार होने से बच गई. इस घटना ने साफ कर दिया कि डिजिटल दुनिया में खतरे केवल बच्चों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि किसी भी उम्र के व्यक्ति इससे प्रभावित हो सकते हैं.

अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र पुलिस के ‘साइबर अवेयरनेस मंथ’ के उद्घाटन समारोह में यह घटना साझा की. उन्होंने बताया कि कैसे ऑनलाइन वीडियो गेम खेलते समय उनकी बेटी को अश्लील फोटो भेजने का अनुरोध किया गया और किस तरह उनकी बेटी ने समझदारी से प्रतिक्रिया दी.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *