अब 24 घंटे रोटी-पराठे नहीं होंगे ठंडे, रांची के मार्केट में आया अनोखा बैग

Last Updated:

Ranchi Roti Bag News: रांची के मार्केट में हाथ से बना यूनिक रोटी बैग महिलाओं की पहली पसंद बन गया है, जो रोटी या पराठा को 24 घंटे तक ताजा और गर्म रखता है.

रांची: सफर के दौरान लोग अक्सर रोटी या पराठा पैक करके ले जाते हैं, लेकिन थोड़ी ही देर में ये ठंडे हो जाते हैं और स्वाद भी नहीं मिल पाता है. चाहे आलू के पराठे हों, पनीर के पराठे हों या सादी रोटी. अब आप इन्हें एक यूनिक बैग में रखकर 24 घंटे तक ताजगी बनाए रख सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में…

इस मार्केट में मिल रहा यूनिक रोटी बैग

झारखंड की राजधानी रांची के मार्केट में एक अनोखा रोटी बैग उपलब्ध है. इस बैग में रोटी या पराठे को पैक करने पर वो लंबे समय तक गर्म रहते हैं और इसका पैकिंग स्टाइल भी अनूठा है. महिलाएं इस बैग को खूब पसंद कर रही हैं और इसकी जमकर खरीदारी कर रही हैं.

सूटकेस की तरह पैक करें रोटी

यह रोटी बैग काफी यूनिक है और सूटकेस की तरह गोल आकार का है, जिसमें हैंडल भी लगा हुआ है. इसे आसानी से पकड़ सकते हैं और इसमें 3-5 लेयर कपड़े हैं, जिससे रोटी या पराठा लंबे समय तक गर्म रहता है. इसमें रोटी या पराठा डालने के लिए किसी चीज में लपेटने की जरूरत नहीं है.

हाथ से बना है ये अनोखा बैग

यह बैग पूरी तरह हाथ से बना और कपड़े का होता है. इसलिए इसमें रोटी लंबे समय तक गर्म रहती है. इसके अंदर कूजीन भी डाला जाता है और यह हर साइज में उपलब्ध है. चाहे बड़ी रोटी हो या छोटी, हर साइज में सूटकेस मिल जाएगा.

महिलाओं की पहली पसंद बना बैग

दुकान के संचालक दिनेश बताते हैं कि देखते ही देखते इस बैग की 50 पीस की बिक्री हो चुकी है. महिलाएं इसे देखकर जरूर खरीद रही हैं. इस बैग को सफर के दौरान टांगना भी आसान है और हाथ में कैरी कर सकते हैं. अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं, तो होटल रेडिसन ब्लू में चल रहे 2 सितंबर तक सिल्क एक्सपो में आ जाइए.

homelifestyle

अब 24 घंटे रोटी-पराठे नहीं होंगे ठंडे, रांची के मार्केट में आया अनोखा बैग

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *