अब बिजली बिल होगा ZERO! छत पर लगवा लो ये सिस्टम, दिन-रात चलाओ AC-कूलर

Subsidy on Electricity: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग राहत पाने के लिए घरों में कूलर और एसी चलाना शुरू कर देते हैं. लेकिन जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे बिजली का बिल भी बढ़ने लगता है. कई बार बिल इतना ज्यादा आ जाता है कि लोग जरूरत होने के बाद भी एसी चलाने से कतराने लगते हैं.

लेकिन अब इस परेशानी का आसान समाधान है. अगर आप अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवा लेते हैं तो बिजली का बिल लगभग खत्म हो सकता है. खास बात यह है कि इस काम में सरकार भी सब्सिडी देकर लोगों की मदद कर रही है.

खरगोन में हजारों लोग उठा रहे योजना का फायदा
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में कई परिवार केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का फायदा उठा रहे हैं. इस योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर हर महीने करीब 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकती है. जिले में अब तक करीब 2500 परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं. लोग अपने घर में बनने वाली बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं और अगर बिजली बचती है तो उसे बिजली विभाग को देकर अतिरिक्त फायदा भी ले रहे हैं.

हितग्राही ने बताया कितना हुआ फायदा
खरगोन जिले के निवासी जितेंद्र तंवर बताते हैं कि पहले उनके घर का बिजली बिल काफी ज्यादा आता था. खासकर निमाड़ की तेज गर्मी में एसी और कूलर चलाना मुश्किल हो जाता था क्योंकि बिल बहुत बढ़ जाता था. उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाया. इस पर करीब 1 लाख 90 हजार रुपये खर्च आए, जिसमें से 78 हजार रुपये की सब्सिडी सरकार से मिल गई. अब उनके घर का बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है और बची हुई बिजली बिजली विभाग के पास जमा होती रहती है.

कितनी मिलती है सब्सिडी
विभाग के सहायक यंत्री सौरभ साहू के मुताबिक सरकार सोलर सिस्टम की क्षमता के हिसाब से सब्सिडी देती है. 1 किलोवाट सोलर सिस्टम पर लगभग 30 हजार रुपये , 2 किलोवाट सिस्टम पर करीब 60 हजार रुपये, 3 किलोवाट सिस्टम पर करीब 78 हजार रुपये, सबसे बड़ी बात यह है कि एक बार सोलर सिस्टम लगने के बाद लगभग 25 साल तक बिजली की चिंता नहीं रहती.

ऐसे करें योजना में आवेदन
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाता है. इसके लिए सबसे पहले आपको www.pmsuryaghar.gov.in
वेबसाइट पर जाना होगा.

यहां बिजली उपभोक्ता नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके बाद सरकार द्वारा सूची में शामिल वेंडर चुनकर अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया जा सकता है. इंस्टॉलेशन के बाद बिजली विभाग जांच करता है और सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेज दी जाती है.

आवेदन के लिए बिजली बिल की कॉपी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक और घर की छत का मालिकाना हक होना जरूरी है. साथ ही पक्की छत और आपके नाम पर बिजली कनेक्शन होना भी जरूरी है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *