कंबल और रजाई की सफाई अब आसान! ड्राई क्लीनर को छोड़ें, घर पर करें चुटकियों में

Last Updated:

ठंड का महीना शुरू हो गया है और मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है. सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जिसका असर हर तरफ दिखने लगा है. अब घरों में कंबल और रजाई का इस्तेमाल भी शुरू हो गया है. लंबे समय तक बक्से या अलमारी में रखी रजाई या कंबल को सीधे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे पहले जानना जरूरी है कि इन्हें कैसे सही तरीके से साफ किया जाए.

अक्टूबर का महीना बीत रहा है और साथ ही ठंड भी दस्तक देने लगी है. सुबह और शाम हल्की-हल्की ठंड शुरू हो गई है, जिसके बाद घर में अलमारी और बक्सों से रजाई और कंबल निकालकर उनका इस्तेमाल भी शुरू हो गया है.

s

लेकिन, महीनों तक अलमारी या बक्से में रहने के बाद रजाई या कंबल को तुरंत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से कई तरह की एलर्जी हो सकती है, साथ ही इनमें तेज़ बदबू की समस्या भी देखने को मिल सकती है.

s

इस बदबू को हटाने और रजाई या कंबल को साफ करने के लिए अक्सर ड्राई क्लीन की जरूरत पड़ती है, जो काफी महंगा होता है. एक-एक कंबल या रजाई को ड्राई क्लीन करने में 500 से 1000 रुपए तक का खर्च आ सकता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बताएंगे, जिनसे आप इन्हें घर पर ही आसानी से साफ और सुथरा बना सकते हैं.

s

कंबल या रजाई को अलमारी से निकालने के बाद इसे किसी खाली और हवादार जगह पर फैला दें. ऐसी जगह पर धूप का होना बेहद जरूरी है। धूप की मदद से कंबल या रजाई में मौजूद नमी दूर होती है, साथ ही इसमें मौजूद बदबू और एलर्जी पैदा करने वाले तत्व भी खत्म हो जाते हैं.

s

धूप में रखने के बाद आप कंबल या रजाई को किसी डंडे की मदद से धीरे-धीरे पीटें. इससे इसके अंदर जमी धूल और गंदगी बाहर निकल जाएगी और आपका कंबल मिट्टी और धूल से साफ हो जाएगा.

s

कंबल और रजाई की गंदगी साफ करने के लिए आप वैक्यूम क्लीनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए रजाई को समतल जगह पर फैला दें और उसकी दोनों तरफ से अच्छी तरह वैक्यूम करें. इससे कंबल के अंदर जमी धूल और मिट्टी आसानी से बाहर निकल जाएगी.

s

कंबल और रजाई से आने वाली बदबू को हटाने के लिए बेकिंग सोडा बहुत फायदेमंद है. इसके लिए रजाई या कंबल को किसी खुली जगह पर फैला दें और उसके ऊपर बेकिंग सोडा छिड़कें. 2–3 घंटे के बाद इसे झाड़कर साफ कर दें या वैक्यूम क्लीनर से वैक्यूम करें. इस उपाय से बदबू की समस्या खत्म हो जाएगी.

s

इसके अलावा, अगर आप अपने रजाई या कंबल को खुशबूदार बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए कवर के अंदर कपूर की 2–3 गोलियों को पीसकर किसी कपड़े में बांधकर रख दें. इसके साथ ही आप उस कपड़े पर लैवेंडर या किसी एसेंशियल ऑयल की 2–3 बूंदें भी डाल सकते हैं. ऐसा करने से आपके कंबल से अच्छी खुशबू आने लगेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कंबल और रजाई की सफाई अब आसान! ड्राई क्लीनर को छोड़ें, घर पर करें चुटकियों में

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *