अब डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा, जहानाबाद के होम्योपैथी डॉक्टर ने बता दिया फ्री का इलाज, खाने में इन चीजों का करें इस्तेमाल

Last Updated:

डॉक्टर प्रसाद ने आगे कहा कि घरेलू उपाय को अपनाने के साथ ही बालों की साफ-सफाई पर भी ध्यान देना जरूरी है. लगातार बाल धोने से स्कैल्प साफ रहता है. ठंड में बहुत सारे लोग बाल कम धोते हैं, जिससे बालों में गंदगी जमा हो जाती है. ऐसे में डैंड्रफ की समस्या उत्पन्न होती है. बढ़ते वायु प्रदूषण से भी सिर में काफी ज्यादा गंदगी जमा होती है. ऐसे में स्कैल्प….

शशांक शेखर/जहानाबाद: सर्दी में ज्यादातर लोग डैंड्रफ से परेशान रहते हैं. कुछ लोग भारी ड्रैंडफ से खुजली और अन्य तरह की दिक्कतों से परेशान होते हैं. इस डैंड्रफ की वजह से खोपड़ी या स्कल्प रूखी और खुजलीदार हो जाती है. इससे बाल रूखे दिखने लगते हैं. इस परेशानी से दूर होने के लिए लोग कई तरह उपाय करते हैं, लेकिन बहुत असर देखने को नहीं मिलता. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको इसका उपाय बताने जा रहे हैं. इसके लिए हमने जहानाबाद के होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. चंद्रदेव प्रसाद से जानकारी ली है जिससे कि आपको प्रमाणिक जानकारी मिल सके.

डॉक्टर चंद्रदेव प्रसाद लंबे समय से घोसी में होम्योपैथी चिकित्सक के रूप में लोगों का इलाज कर रहे हैं. वह कई बीमारियों के लिए लोगों को घरेलू उपाय भी बताते रहते हैं. हमारे पूछने पर उन्होंने ड्रैंडफ के इलाज का भी आसान और घरेलू उपाय बताया. इस उपाय को अपनाकर आप भी सर्दियों में होने वाले डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं. डॉ. चंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि डैंड्रफ की समस्या सर्दियों में ज्यादा लोगों को परेशान करती है. इससे छुटकारा पाना मुश्किल होता है. इसके लिए उन्होंने जो उपाय बताया है उसे एक सप्ताह तक नियमित करने से बालों में डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. इसके लिए हर दिन सुबह उठते ही एक ग्लास गर्म पानी लें. इसमें नींबू का रस डालकर खाली पेट पी लें. एक सप्ताह तक इसे नियमित करने से डैंड्रफ की समस्या से निजात मिल जाएगी.

ठंड में जरूर करें ये उपाय
डॉक्टर प्रसाद ने आगे कहा कि घरेलू उपाय को अपनाने के साथ ही बालों की साफ-सफाई पर भी ध्यान देना जरूरी है. लगातार बाल धोने से स्कैल्प साफ रहता है. ठंड में बहुत सारे लोग बाल कम धोते हैं, जिससे बालों में गंदगी जमा हो जाती है. ऐसे में डैंड्रफ की समस्या उत्पन्न होती है. बढ़ते वायु प्रदूषण से भी सिर में काफी ज्यादा गंदगी जमा होती है. ऐसे में स्कैल्प को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें. पानी भी पीना जरूरी है. पानी पीने से स्कैल्प में ड्राइनेस नहीं होगी. इससे डैंड्रफ की समस्या भी कम होगी.

नमी बनाए रखना जरूरी
सर्दियों में स्कैल्प रुखी और फ्लेकी हो जाती है, जो रूसी के असल कारणों में से एक हैं. इसलिए, बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए स्कैल्प में नमी जरूरी है. स्कैल्प में नमी बनाए रखने के लिए नारियल तेल, टी ट्री ऑयल, एलोवेरा जेल जैसी चीजों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और हेल्थ बेनिफिट की सलाह, हमारे एक्सपर्ट्स से की गई चर्चा के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, न कि व्यक्तिगत सलाह. हर व्यक्ति की आवश्यकताएं अलग हैं, इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही, कोई चीज उपयोग करें. कृपया ध्यान दें, Local-18 की टीम किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगी.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

homelifestyle

डैंड्रफ से नहीं होंगे परेशान, होम्योपैथी डॉक्टर ने बता दिया फ्री का इलाज

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *