सब्जी नहीं, अब फल की तरह खाएं कटहल! जानिए इसके चौंकाने वाले फायदे

Last Updated:

कटहल को अक्सर सब्जी के रूप में खाया जाता है, लेकिन पका हुआ कटहल एक बेहद पौष्टिक फल है. इसमें विटामिन A, C, पोटेशियम, कैल्शियम और फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने, हृदय को स्वस्थ रखने और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं. हालांकि, इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए, खासकर डायबिटीज के मरीजों को इसे सावधानी के साथ खाना चाहिए.

कटहल शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है. कटहल को लोग कई प्रकार से बनाते हैं और खाते हैं. लेकिन, ज्यादातर लोग कटहल को एक सब्जी की तरह ही खाते हैं. आज हम कच्चे कटहल की नहीं बल्कि पके हुए कटहल की बात करेंगे. दरअसल, पके हुए कटहल को आप एक फल की तरह खा सकते हैं. ये विटामिन ए, विटामिन सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन, सोडियम, जिंक और नियासिन सहित कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर हैं.

कटहल में उच्च मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यून सिस्टम के टी सेल्स को मजबूत करते हैं और आपको कई बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं. ये आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने में मदद करते हैं और संक्रमण से लड़ते समय इसे मजबूत बनाते है. इसलिए जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है या फिर जो लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं, उन्हें पके हुए कटहल को जरूर खाना चाहिए.

अगर आप बहुत दुबले-पतले हैं और अपना वजन तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो आप पके हुए कटहल का सेवन कर सकते हैं. जी हां, ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें अच्छा खासा शुगर होता है. साथ ही, 100 ग्राम पके हुए कटहल में 94 किलो कैलोरी होती है, जो कि एक तरह का हाई कार्बोहाइड्रेट है. इस तरह ये तुरंत ही आपके लिए एनर्जी बूस्टर का काम करता है. इस तरह ये वेट गेन करने वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है. साथ ही, एक अच्छी बात ये है कि कटहल में मौजूद शुगर पचाने में बहुत आसान होती है और हमारे शरीर के लिए वास्तव में स्वस्थ होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पके हुए कटहल दिल के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें पोटेशियम की अच्छी खासी मात्रा होती है, जो कि ब्लड वेसेल्स को स्वस्थ रखने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसके अलावा पोटेशियम की एक सही मात्रा हमारे शरीर में सोडियम का एक संतुलित नियमन सुनिश्चित करती है, जो कि धमनियों को स्वस्थ रखने में मददगार है. धमनियां जब स्वस्थ होती हैं, तो आपका बीपी भी नॉर्मल रहता है. इसलिए हाई बीपी वाले लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए.

कटहल दो तरह के फाइबर से भरपूर होता है घुलनशील और अघुलनशील. इसलिए अपने रोज के भोजन में इसे शामिल करना बहुत ही फायदेमंद है. घुलनशील फाइबर आपके शरीर की ओर से ऊर्जा का उत्पादन करने के लिए जल्दी से टूट जाता है और अघुलनशील फाइबर आपके मल में बल्क जोड़ता है, जिससे आपके मल त्याग में आसानी होती है. इस तरह ये आपके कमजोर पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करता है.

पके हुए कटहल विटामिन ए यानी कि बीटा-कैरोटीन से भपपूर होते हैं. ये हमारी आंखों के लिए एक स्वस्थ पोषण प्रदान करता है. यह आंखों को बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण से बचाता है और उन्हें मुक्त कणों से भी मुक्त करता है, जो हानिकारक हो सकते हैं. यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है और मोतियाबिंद जैसी आंखों की बीमारी को कम करता है.

अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं, तो आपको पके हुए कटहल का सेवन करना चाहिए. दरअसल, इसमें पोटेशियम और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो कि हड्डियों और ज्वाइंट्स को मजबूत बनाते हैं. इसे खा कर गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस को नियंत्रित किया जा सकता है. साथ ही, ये कमजोर हड्डियों वाले बच्चों के लिए भी ये फायदेमंद है और माता-पिता को अपने बच्चों को इसे जरूर खिलाना चाहिए.

तो इस तरह पका हुए कटहल हर किसी के लिए फायदेमंद है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इसे खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में शुगर बढ़ा सकते है और डायबिटीज को असंतुलित कर सकता है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *