टेक कंपनी नथिंग ने अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन नथिंग फोन (4a) और नथिंग फोन (4a) Pro को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. कंपनी के मुताबिक ये दोनों फोन पिछली नथिंग फोन (3a) सीरीज की तुलना में कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में बेहतर अपग्रेड लेकर आए हैं.
हालांकि दोनों फोन की कीमत लगभग एक जैसी कैटेगरी में आती है, इसलिए यूजर्स के मन में सवाल होता है कि आखिर इनमें से कौन-सा फोन बेहतर है. आइए इनके मुख्य फीचर्स और अंतर को समझते हैं.
डिस्प्ले और डिजाइन
दोनों स्मार्टफोन 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिसमें HDR10+ सपोर्ट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन दी गई है.
नथिंग फोन (4a) में 6.78-इंच डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. नथिंग फोन (4a) Pro में 6.83-इंच स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है.
डिजाइन की बात करें तो फोन (4a) में ग्लिफ बार दिया गया है जिसमें 63 मिनी-LED मौजूद हैं. वहीं फोन (4a) Pro में ग्लिफ मैट्रिक्स रियर डिस्प्ले है, जिसमें 137 मिनी-LED मिलते हैं और यह ज्यादा डिटेल्ड नोटिफिकेशन दिखा सकता है.
कैमरा
दोनों फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और A-सीरीज में पहली बार पेरिस्कोप लेंस जोड़ा गया है. फोन (4a) में 50MP सैमसंग GN9 प्राइमरी कैमरा मिलता है. फोन (4a) Pro में 50MP Sony LYT700C सेंसर दिया गया है.
दोनों फोन में 50MP सैमसंग JN5 पेरिस्कोप लेंस है जो 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है.
फोन (4a) में 70x डिजिटल ज़ूम
फोन (4a) Pro में 140x डिजिटल ज़ूम
इसके अलावा दोनों में 8MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है. वीडियो रिकॉर्डिंग में Pro मॉडल 4K Ultra XDR सपोर्ट करता है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल Full HD तक सीमित है.
परफॉर्मेंस
दोनों स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7-सीरीज प्रोसेसर से लैस हैं.
फोन (4a) में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4
फोन (4a) Pro में स्नैपड्रैगन 7 Gen 4
कंपनी के मुताबिक प्रो मॉडल में 27% तेज CPU, 30% बेहतर ग्राफिक्स और 65% ज्यादा AI परफॉर्मेंस मिलती है. दोनों फोन में 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है.
बैटरी
दोनों स्मार्टफोन में 5400mAh बैटरी और 50W वायर्ड चार्जिंग मिलती है. हालांकि फोन (4a) Pro में 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी है, जिससे यह दूसरे डिवाइस को चार्ज कर सकता है.
कौन-सा फोन खरीदना बेहतर?
अगर आपका बजट 35,000 रुपये तक है और आपको एक अच्छा कैमरा, हल्का डिजाइन और बेहतर परफॉर्मेंस चाहिए, तो नथिंग फोन (4a) एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
लेकिन अगर आप 45,000 रुपये तक खर्च कर सकते हैं और बेहतर कैमरा, ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले और प्रीमियम मेटल यूनिबॉडी डिजाइन चाहते हैं, तो नथिंग फोन (4a) Pro ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है.
.