लंदन बेस्ड कंपनी नथिंग 5 मार्च को अपनी नई नथिंग फोन (4a) सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है. इस इवेंट में कंपनी अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट नथिंग हेडफोन (a) को भी पेश करेगी. कंपनी का दावा है कि ये हेडफोन अब तक का सबसे लंबी बैटरी लाइफ वाला नथिंग ऑडियो डिवाइस होगा और इसमें बोल्ड कलर ऑप्शन मिलेंगे.
नथिंग फोन (4a) के संभावित स्पेसिफिकेशन: लीक्स के मुताबिक नथिंग फोन (4a) में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर मिल सकता है. फोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. बैटरी की बात करें तो इसमें 5,400mAh की बड़ी बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
कैमरा सेटअप भी दमदार हो सकता है. पावर के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस (3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ) दिया जा सकता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है.
सीरीज़ का प्रीमियम मॉडल नथिंग फोन (4a) प्रो स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर के साथ आ सकता है. इसमें UFS 3.1 स्टोरेज और 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा.
नया ग्लिफ बार डिज़ाइन
इस बार नथिंग अपने फोन में नया ग्लिफ बार दे सकता है, जो फोन के दाएं कोने में लगाया जाएगा. इसमें 9 अलग-अलग कंट्रोल होने वाले मिनी-LED लाइट्स होंगी, जो 3a सीरीज़ से 40% ज्यादा ब्राइट बताई जा रही हैं. ये सिस्टम 489 मिनी LED का इस्तेमाल करेगा, जो चार्जिंग, नोटिफिकेशन और दूसरे कामों के दौरान जलेंगी. इसमें एक लाल LED लाइट भी होगी, जो रिकॉर्डिंग इंडिकेटर का काम कर सकती है.
सॉफ्टवेयर और उपलब्धता
दोनों फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड नथिंग UI पर चल सकते हैं. हालांकि, यह साफ नहीं है कि UI पूरी तरह ऐड-फ्री रहेगा या नहीं.
नथिंग फोन (4a) सीरीज़ 5 मार्च को ग्लोबली लॉन्च होगी. फ्लिपकार्ट पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिससे साफ है कि फोन वहीं से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. ये ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, सिल्वर और पिंक कलर में आ सकता है.
.