Last Updated:
Nothing Phone 3a Lite भारत में 27 नवंबर को Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर लॉन्च होगा. इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 Pro, 5,000mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा होने की बात सामने आई है. जानिए इसकी कीमत कितनी होगी.
Nothing Phone 3a Lite का भारत में लॉन्च अब तय हो गया है. Carl Pei की कंपनी ने घोषणा की है कि ये फोन 27 नवंबर 2025 को भारत में पेश किया जाएगा. ये डिवाइस Flipkart और रिटेल स्टोर्स के माध्यम से उपलब्ध होगा. Nothing Phone 3a Lite, Nothing Phone 3a सीरीज़ का नया मेंबर होगा, जो पहले से वैश्विक बाजार में उपलब्ध हो चुका है.
भारत में आने वाला Nothing Phone 3a Lite ग्लोबल वेरिएंट जैसा ही डिज़ाइन पेश करेगा. कंपनी ने फोन के दो कलर ऑप्शंस की पुष्टि की है, जिसमें ब्लैक और व्हाइट होगा. इसका ग्लास बैक और Glyph Light नोटिफिकेशन इंडिकेटर इसे खास बनाते हैं, जो यूज़र्स को अनोखी विज़ुअल नोटिफिकेशन सुविधा देता है.
कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस?
Nothing Phone 3a Lite में 6.77 इंच का फुल-HD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स पीक HDR ब्राइटनेस और 1,000Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है. डिस्प्ले का पिक्सल डेंसिटी 387ppi है, जो वीडियो और गेमिंग के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाता है.
फोन में 4nm MediaTek Dimensity 7300 Pro ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. यह 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा. इसके अलावा, माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.
कैमरा और बैटरी फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड और 16MP सेल्फी कैमरा शामिल हैं. ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच सेल्फी कैमरा के साथ यह फोन वीडियो और फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन ऑप्शन है.
बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.
कीमत और उपलब्धता
ग्लोबल लॉन्च में Nothing Phone 3a Lite की कीमत बेस वेरिएंट (8GB RAM + 128GB स्टोरेज) के लिए EUR 249 (लगभग ₹25,600) थी. टॉप वेरिएंट (8GB RAM + 256GB स्टोरेज) की कीमत EUR 279 (लगभग ₹28,700) रही. भारत में कीमत थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन उम्मीद है कि यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बजट में आएगा.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
.