Last Updated:
Benefits of radish juice: मूली की सब्जी तो सभी खाते हैं इसके साथ ही मूली को सलाद के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन यही मूली हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती है. साथ ही कई बीमारियों में यह रामबाण इलाज का भी काम करती है. प्रतिदिन इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर भागती हैं. आइये आपको अब मूली के रस के फायदे के बारे में बताते है.
मूली का रस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. क्योंकि यह खून को साफ करता है. लिवर और किडनी को डिटॉक्स करता है. इम्यूनिटी बढ़ाता है.,पाचन में सुधार करता है और त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे एक्ने और पिंपल्स को दूर करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी शरीर को मुक्त कणों से बचाते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद करते है.

जिला अस्पताल में डायटीशियन के पद पर तैनात डॉ. सपना सिंह ने बताया कि मूली में आइसोथियोसाइनेट नामक पदार्थ होता है. जो कैंसर पैदा करने वाले तत्वों को शरीर से बाहर निकालने और कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को धीमा करने में मदद करता है.

यह लीवर को डिटॉक्सिफाई करता है और उसके कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता है. जिससे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता मिलती है.

कम कैलोरी और हाई फाइबर होने के कारण, मूली का रस पेट भरा हुआ महसूस कराता है और अनावश्यक कैलोरी के सेवन को कम करके वज़न घटाने में मदद करता है.

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ, चमकदार बनाते हैं और मुंहासे, खुजली व रैशेज जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत दिला सकते है.

पोटेशियम से भरपूर होने के कारण, यह ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है. पोटेशियम से भरपूर होने के कारण, यह ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है.

इसमें मौजूद एंजाइम और फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं. कब्ज़ और पेट फूलने की समस्या को कम करते हैं और आंत के माइक्रोबायोम को स्वस्थ रखते हैं.

विटामिन सी से भरपूर होने के कारण, यह मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है.
.